×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:55 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: मध्य प्रदेश में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए अथक प्रयास
Source: UN News: शुक्रवार, 08 मई 2026 00:01 AM (IST)
भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में दूर-दराज़ गाँवों से लेकर व्यस्त अस्पतालों तक, स्वास्थ्यकर्मी यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं कि टीके, मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ और ज़रूरी देखभाल उन परिवारों तक पहुँचे, जो अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं से छूट जाते हैं. स्वास्थ्यकर्मी कठिन रास्तों पर चलकर अतिरिक्त दूरियाँ तय करके, स्वास्थ्य सेवाएँ, घर-घर पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं. मध्य प्रदेश की दूर-दराज़ बस्तियों और व्यस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उन स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत से लोगों तक पहुँच रही हैं, जो सचमुच अतिरिक्त दूरियाँ तय करते हैं.ग्वालियर के घाटीगाँव में, सहायक नर्स दाई दीपा गौर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोनिया शाक्य वैक्सीन कैरियर लेकर पुरनपुरा गाँव तक लगभग दो किलोमीटर पैदल जाती हैं. रास्ता पथरीला है, सड़क कच्ची है और गर्मी तेज़, लेकिन उनके लिए यह रोज़मर्रा के काम का हिस्सा है.इस रास्ते के अन्त में केवल 25 परिवारों की एक छोटी-सी बस्ती है - नक़्शे पर जिसे आसानी से नज़रअन्दाज़ किया जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नहीं.उस दिन, आठ महीने के बच्चे रौनक आदिवासी को उसकी बुआ टीकाकरण के लिए लेकर आई थीं, क्योंकि उसके माता-पिता खेतों में दिहाड़ी मज़दूरी करने गए थे. रौनक को भारत सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत निर्धारित टीके लगाए गए.दिहाड़ी मज़दूरी पर निर्भर परिवारों के लिए स्वास्थ्य केन्द्र जाना, एक दिन की आमदनी खोने जैसा हो सकता है. ऐसे में ये सत्र, ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाओं को उनके घरों के नज़दीक लाते हैं और यह भरोसा दिलाते हैं कि स्वास्थ्य देखभाल हर परिवार तक पहुँचेगी.भीड़ भरे अस्पतालों में मातृ स्वास्थ्य सेवाकई किलोमीटर दूर, मुरैना के बनमोर सिविल अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने का काम जारी है.महीने में एक बार यहाँ प्रसव-पूर्व देखभाल क्लीनिक आयोजित किया जाता है, जहाँ लगभग 60 गर्भवती महिलाएँ मुफ़्त जाँच, रक्त परीक्षण और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आती हैं. इनमें से कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पहली बार ऐसी सेवाएँ मिलती हैं. © WHO India/Sanchita Sharma समर्पित स्वास्थ्यकर्मी, टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ और भरोसेमन्द देखभाल हर घर तक पहुँचा रहे हैं. वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आभा सिंह राठौड़ की देखरेख में, यह क्लीनिक उच्च-जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान और निगरानी करता है. हर महीने आमतौर पर ऐसे 10 से 12 मामले सामने आते हैं. समय पर जोखिमों की पहचान और देखभाल, जटिलताओं को कम करने और सुरक्षित गर्भावस्था में मदद कर सकती है.महिला वार्ड में, डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह गुर्जर और डॉक्टर राठौड़ नई माताओं और नवजात शिशुओं की जाँच करते हैं. उन्हीं में प्रीति सोलंकी भी हैं, जो अपनी चार दिन की बेटी को गोद में लिए हुए हैं.इस अस्पताल में हर महीने 70 से 80 प्रसव होते हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में लोगों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक हैं.जाँच, भरोसा और निरन्तर देखभालअस्पताल की प्रयोगशाला भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही है. तकनीशियन आशुतोष शर्मा एक पूरी तरह स्वचालित बायोकैमिस्ट्री एनालाइज़र चलाते हैं, जो दो घंटे से कम समय में दर्जनों नमूनों की जाँच कर सकता है.लिवर और किडनी से लेकर मधुमेह के लिए एचबीए1सी जाँच तक, यह प्रयोगशाला समय पर निदान में मदद करती है. इससे डॉक्टरों को भरोसेमन्द जाँच परिणामों के आधार पर इलाज से जुड़े निर्णय लेने में सहायता मिलती है.लेकिन बदलाव का सबसे बड़ा संकेत समुदाय का बढ़ता भरोसा है. © WHO India/Sanchita Sharma सहायक नर्स मिडवाइफ़ दीपा गौर, नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान आठ महीने के रौनक आदिवासी को टीका लगाती हुई. अंशु और विकास शर्मा अपने शिशु पुत्र अद्विक को नियमित टीकाकरण के लिए लाते हैं. उनके लिए यह प्रक्रिया सहज, परिचित और भरोसेमन्द है. सहायक नर्स मिडवाइफ़ सुमन तोमर, लगभग 10 हज़ार लोगों को सेवाएँ देती हैं, वह बच्चों के टीकाकरण का रिकॉर्ड सावधानी से रखती हैं. वह टीकाकरण की तारीख़ से पहले अभिभावकों को एसएमएस भेजती हैं और ज़रूरत पड़ने पर फ़ोन पर भी उपलब्ध रहती हैं.शर्मा परिवार जैसे कई परिवारों के लिए यह निरन्तर देखभाल बहुत मायने रखती है.ग्वालियर में बैंक में काम करने वाले विकास शर्मा कहते हैं, “घर के नज़दीक सेवाएँ उपलब्ध हैं, हमें सहायक नर्स मिडवाइफ़ पर भरोसा है, और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाओं की गुणवत्ता अच्छी है. इससे निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर हमारी निर्भरता कम हुई है.”नियमित टीकाकरण को तकनीकी सहयोगभारत सरकार के इन प्रयासों को
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य समर्थन नैटवर्क का सहयोग मिल रहा है. इसकी तकनीकी और फ़ील्ड टीमें, नियमित टीकाकरण को मज़बूत करने के लिए सरकार के विभिन्न स्तरों के साथ मिलकर काम करती हैं.इस सहयोग में रोग निगरानी, बीमारियों के प्रकोप की शुरुआती पहचान, प्रयोगशाला नैटवर्क का समन्वय और ज़मीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई शामिल है. इन प्रयासों ने भारत को पोलियो-मुक्त स्थिति बनाए रखने, ख़सरा-रूबेला उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ने और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी मज़बूत करने में मदद की है.ये प्रयास, वैक्सीन की ख़ुराकों से वंचित बच्चों तक पहुँचने की योजना, वैक्सीन सुरक्षा निगरानी और जवाबदेही व्यवस्था को मज़बूत करने में भी मदद करते हैं, ताकि टीकाकरण सेवाएँ वंचित समुदायों तक पहुँच सकें और नए स्वास्थ्य जोखिमों का समय पर जवाब दिया जा सके.मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएँ अलग-अलग रूपों में दिखाई देती हैं - कहीं गाँव की पथरीली पगडंडी पर, कहीं प्रसव-पूर्व देखभाल क्लीनिक में, कहीं अस्पताल के वार्ड में, तो कहीं प्रयोगशाला में. लेकिन इन सबके केन्द्र में एक ही बात है - सार्वजनिक स्वास्थ्य रोज़मर्रा की प्रतिबद्धता से बनता है.यह प्रतिबद्धता वैक्सीन के बक्सों में ढोई जाती है, मरीज़ों के रजिस्टरों में दर्ज होती है, और उन परिवारों के बढ़ते भरोसे में दिखाई देती है, जिन्हें अब विश्वास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ उन तक पहुँच सकती हैं - चाहे वे कहीं भी रहते हों.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces