×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षा के प्रति अनिश्चितता बरक़रार
Source: UN News: मंगलवार, 05 मई 2026 00:01 AM (IST)
अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिकी नौसेना के बीच जारी तनातनी और हमलों के दावों व प्रतिदावों के बीच वहाँ से गुज़रने की कोशिश कर रहे जहाजों से अधिकतम सतर्कता बरतने का आग्रह किया है. समाचार माध्यमों में ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ जलमार्ग पर सिलसिलेवार हमलों की रिपोर्ट आई हैं और कमर्शियल जहाज़ों के लिए सुरक्षा चेतावनियाँ जारी की गई हैं.समुद्री मार्गों पर जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही पर केन्द्रित एक अन्तरराष्ट्रीय पोर्टल ‘UKMTO’ के अनुसार, 4 मई को संयुक्त अरब अमीरात में स्थित फुज़ैराह के उत्तर से गुज़र रहे एक टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेप्य (projectile) आकर गिरे. वहीं, इससे एक दिन पहले ही एक मालवाहक जहाज़ पर ईरान के तट के पास अनेक छोटी नावों के ज़रिए हमला किया गया था.यूएन एजेंसी ने कहा कि “हमें इन रिपोर्टों की सूचना हैं, लेकिन इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है. हमारा सभी जहाज़ों से निरन्तर आग्रह है कि इस इलाक़े में अधिकतम सतर्कता बरती जानी होगी.” IMO फ़िलहाल इन घटनाओं के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटा है.सतर्कता का सन्देशइस जलमार्ग पर उपस्थित अन्य जहाज़ों को रेडियो सन्देश के ज़रिए नाज़ुक सुरक्षा स्थिति के प्रति सतर्क किया गया है और उन्हें लंगर स्थल से हटने के निर्देश दिए गए हैं. 28 फ़रवरी को इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर बमबारी की थी, जिसके बाद ईरान ने जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमले किए थे, जिनकी चपेट में खाड़ी क्षेत्र में स्थित देश भी आ गए थे. © Unsplash/Planet Volumes फ़ारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ने वाले होर्मुज़ जलडमरूमध्य का एक ग्राफ़िक. रणनैतिक रूप से तेल, गैस, उर्वरक और अन्य सामान की आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज़ जलडमरूमध्य में भी असुरक्षा व्याप्त होने से जहाज़ों की रफ़्तार थम गई थी. यह संकरा जलमार्ग, फ़ारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है.UKMTO के अनुसार फ़रवरी महीने के अन्त से अब तक, अरब की खाड़ी, होर्मुज़ जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी के इलाक़ों में जहाज़ों को प्रभावित करने वाली कम से कम 41 घटनाएँ हो चुकी हैं. ईरान ने सोमवार को होर्मुज़ जलमार्ग में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिकी नौसेना के एक जहाज़ को निशाना बनाने का दावा किया है, लेकिन अमेरिका ने ऐसी किसी भी घटना से मना किया है.रविवार देर शाम, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर अपने एक सन्देश में कहा कि जो जहाज़ इस जलमार्ग पर पिछले कई दिनों से फँसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने के लिए अमेरिका द्वारा मदद मुहैया कराई जाएगी.यूएन के समन्वित प्रयासटकराव व तनाव के बीच अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन, जहाज़रानी उद्योग के साथ मिलकर आपात योजना के लिए प्रयासरत है, जिसमें हिंसक टकराव से ग्रस्त जलमार्गों से जहाज़ों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक फ़्रेमवर्क को तैयार किया जा रहा है. एक अनुमान के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय व्यापार गतिविधियों में शामिल 800 तेल टैंकर, विशाल मालवाहक जहाज़, कंटेनर पोत को यहाँ से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा सकती है, जिन पर महत्वपूर्ण ऊर्जा सप्लाई और अन्य वस्तुएँ लदी हैं.प्रति जहाज़, नाविक दल के औसतन 25 सदस्य होने का अनुमान है, जिसके अनुसार लगभग 20 हज़ार नाविक फ़िलहाल इस जलमार्ग पर फँसे हुए हैं और जोखिमों का सामना कर रहे हैं.सुरक्षा दल, समाधान नहींयूएन एजेंसी ने आगाह किया है कि फ़ारस की खाड़ी इलाक़े में फँसे जहाज़ों पर मौजूद सभी समुद्री नाविक, किसी भी प्रकार के हिंसक टकराव के भड़कने के जोखिम के प्रति संवेदनशील हैं. IMO ने मिसाइलों, गिरते मलबे की चपेट में आने और जहाज़ों पर भोजन व जल की क़िल्लत होने के प्रति चेतावनी दी है.कुछ मामलों में समुद्री नाविक दल को बदला गया है और उन्हें देश भी वापिस भेजा गया है. 450 समुद्री नाविकों को इसके ज़रिए मदद मिली है, लेकिन हज़ारों अब भी समुद्री मार्ग में फँसे हुए हैं.अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने कहा कि सुरक्षा प्रदान करने वाले क़ाफ़िले इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हैं, और इसलिए टकराव को दूर करना और एक दीर्घकालिक समझौते के ज़रिए सुरक्षित नौवहन को सुनिश्चित करना अहम होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces