-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेबनान: यूएन सहायता मिशन का दौरा, हर क़दम पर तबाही के चिन्ह

Source: UN News: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
लेबनान: यूएन सहायता मिशन का दौरा, हर क़दम पर तबाही के चिन्ह
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के एक मानवीय राहत मिशन ने हिंसक टकराव से ग्रस्त लेबनान के दक्षिणी इलाक़े का दौरा करने के बाद बताया है कि वहाँ विशाल पैमाने पर बर्बादी और विशाल आवश्यकताएँ नज़र आई हैं. यूनीसेफ़ प्रवक्ता क्रिस्टोफ़ बुलीरेक ने बताया कि वह दो सप्ताह पहले तेबनिन नगर गए थे, और अब फिर एक क़ाफ़िले के साथ वहाँ लौटे हैं. “आज हमें जो कुछ अलग लगा वो यह है कि अस्पताल के सामने सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है.”उन्होंने यूएन न्यूज़ को बताया कि अस्पताल अब भी खड़ा है, लेकिन उसके आसपास स्थित अधिकाँश इमारतें बर्बाद हो चुकी हैं. मलबे का ढेर है, घर ढह चुके हैं और हर कुछ दूरी पर जली हुई कारें दिखाई दे रही हैं. Tweet URL यूनीसेफ़ प्रवक्ता के अनुसार, अस्पताल में कुछ हद तक स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं, लेकिन वहाँ पानी व दवाएँ ख़त्म हो रही हैं, और बिजली भी. “मुझे जनरेटर के बारे में नहीं पता, लेकिन शायद वह ढंग से काम नहीं कर पा रहा है.” उन्होंने कहा कि यूएन एजेंसी ने बिजली उत्पादन के लिए अस्पताल के पास एक विशाल सौर पैनल जनरेटर की व्यवस्था की थी लेकिन वह धमाके में उड़ गया है.“इस अस्पताल के नज़दीक सभी सड़कें, दो सप्ताह पहले सामान्य थीं, लेकिन आज पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं.” घरों और अन्य इमारतों को भी बुरी तरह नुक़सान पहुँचा है.हताशा भरे हालातलेबनान में 16 अप्रैल से नाज़ुक परिस्थितियों में युद्धविराम लागू है, और लोगों ने धीरे-धीरे दक्षिणी हिस्से में अपने घरों की ओर लौटना शुरू किया है, लेकिन वहाँ उन्हें बर्बादी ही नज़र आ रही है.यूनीसेफ़ प्रवक्ता क्रिस्टोफ़ बुलीरेक ने कहा कि स्थिति बहुत ख़तरनाक है, विशेष रूप से आम नागरिकों के लिए. जल, बिजली, स्वास्थ्य, व शिक्षा की व्यवस्था में विशाल चुनौतियाँ हैं.2 मार्च को इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्लाह के बीच टकराव भड़कने के बाद से 10 लाख लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं, और स्थिति अब भी अस्थिरतापूर्ण व अनिश्चित है.“हमें यह नहीं भूलना होगा कि इनमें 4 लाख बच्चे भी हैं, जिन्हें हर चीज़ की आवश्यकता है.”अन्तरराष्ट्रीय समर्थन पर बलइस बीच, शान्ति अभियानों के लिए यूएन अवर महासचिव ज्याँ पियर लाक्रोआ ने कहा है कि लेबनान में राष्ट्रीय सशस्त्र बलों की मज़बूती बढ़ाने और मध्य पूर्व संकट के कारण 10 लाख से अधिक विस्थापितों की सहायता के लिए यूएन के सदस्य देशों का समर्थन अहम है.उन्होंने कहा कि इसे सम्भव बनाने के लिए इसराइल को भी ज़रूरी राजनैतिक, सुरक्षा सम्बन्धी व व्यावहारिक क़दम उठाने होंगे.उन्होंने जिनीवा में जानकारी देते हुए बताया कि व्यापक हवाई हमलों और इसराइली सेना द्वारा जगह ख़ाली करने के आदेशों के बावजूद, लितानी नदी के दक्षिणी हिस्से में अब भी 80 हज़ार आम नागरिक रह रहे हैं.वहीं, कई आम नागरिक ख़तरों और बमबारी में ध्वस्त हो चुके पुलों का पार करने में आई मुश्किलों के बाद भी, दक्षिणी लेबनान का रुख़ कर रहे हैं. अवर महासचिव लाक्रोआ ने कहा कि यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है और उन्हें समर्थन की आवश्यकता होगी.इसके मद्देनज़र, लेबनान में यूएन अन्तरिम मिशन (UNIFIL) ने मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए अपनी गतिविधियाँ तेज़ की हैं.सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघनज़्याँ पियर लाक्रोआ ने बताया कि लेबनानी क्षेत्र में इसराइली सैन्य बलों की उपस्थिति अब भी जारी है और यह सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन है. इस प्रस्ताव को वर्ष 2006 में पारित किया गया था, और इसमें इसराइली सैनिकों व हिज़बुल्लाह लड़ाकों से दक्षिणी लेबनान से बाहर जाने और टकराव को पूर्ण रूप से रोकने की बात कही गई है. © French Army/Basile Pineau दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNIFIL) के शान्तिरक्षक गश्त पर हैं. (फ़ाइल) यूएन अवर महासचिव ने UNIFIL मिशन के 5 शान्तिरक्षकों को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए, जो पिछले कुछ दिनों में दक्षिणी लेबनान में हिंसक टकराव के दौरान मारे गए हैं. इनमें 3 शान्तिरक्षक इंडोनेशिया से और 2 शान्तिरक्षक फ़्राँस से थे.यूएन के एक आरम्भिक आकलन के अनुसार, ग़ैर-सरकारी हथियारबन्द गुटों (सम्भवत: हिज़बुल्लाह) द्वारा की गई गोलीबारी की चपेट में आने से ये शान्तिरक्षक मारे गए.दक्षिणी लेबनान में यूएन शान्तिरक्षकों के लिए सुरक्षा स्थिति अभी अनिश्चित है, मगर मार्च के अन्तिम दिनों की तुलना में यह थोड़ी बेहतर बताई गई है. उन्होंने कहा कि नाक़ोरा में यूएन मिशन का मुख्यालय है, और इस इलाक़े में इसराइली सैन्य बलों की उपस्थिति है, इसका अर्थ यह नहीं है कि UNIFIL वहाँ सख्तियों या सीमित अनुमति के कारण आने-जाने या काम करने में असमर्थ है. अवर महासचिव लाक्रोआ के अनुसार, युद्धविराम (बहुत हद तक, मगर पूर्ण नहीं) शुरू होने के बाद से स्थिति में कुछ ढिलाई बरती गई है, लेकिन यह क़रीब दो सप्ताह पहले जिस तरह के हालात थे, उसकी अपेक्षा यह स्थिति कहीं बेहतर है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement