Advertisement
सुरक्षा परिषद में पारित हुआ बहरीन का प्रस्ताव, ईरान द्वारा किए गए हमलों की निन्दा

ईरान द्वारा इन सभी देशों पर किए गए हमलों पर तुरन्त, बिना किसी शर्त के तुरन्त रोके जाने का आग्रह किया गया है.
ईरान से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व मानवतावादी क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों को पूर्ण रूप से निभाने का आग्रह किया गया है, विशेष रूप से युद्धक टकराव के दौरान आम नागरिकों व नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए.
महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर व्यापारिक व कमर्शियल जहाज़ों की आवाजाही के अधिकारों व स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया है. साथ ही, ध्यान दिलाया गया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत, सदस्य देशों के पास अपने जहाज़ों को हमलों व उकसावेपूर्ण कार्रवाई से बचाने का अधिकार है.इस प्रस्ताव के मसौदे को खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्यों – बहरीन, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात – के साथ-साथ जॉर्डन की ओर से बहरीन ने सुरक्षा परिषद में रखा. संयुक्त राष्ट्र के 130 सदस्य देशों ने इसे सह-प्रायोजित किया था.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


