-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रातभर हुए हमलों में अनेक लोग हताहत, बिजली व बुनियादी सेवाएँ ठप

Source: UN News: शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रातभर हुए हमलों में अनेक लोग हताहत, बिजली व बुनियादी सेवाएँ ठप
यूक्रेन में फिर रात भर हुए हमलों और मोर्चों पर बढ़ी झड़पों में अनेक आम लोग हताहत हुए हैं, जबकि बिजली और ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण ढाँचे को भी नुक़सान पहुँचा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया है कि हालिया हमलों में अनेक लोगों की मौत हुई है और लगभग 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी हैं. इन हमलों में, राजधानी कीव समेत अन्य 7 क्षेत्रों में घरों को क्षति पहुँची है.संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार एजेंसी यूनीसेफ़ ने बताया है कि कीव, विशहोरोड और झितोमियर इलाक़ों में, 1 बच्चे की मौत और 3 बच्चों के घायल होने की ख़बरें मिली हैं. Tweet URL यूनीसेफ़ के अनुसार, “बच्चे, एक और कठिन व भयावह सर्दी का सामना कर रहे हैं. नन्ही ज़िन्दगियाँ ख़तरे में हैं. गर्माहट, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है.” यूनीसेफ़ ने हमलों को रोके जाने की अपील की है.बुनियादी ढाँचे को नुक़सानOCHA के अनुसार, ड्रोन हमलों में ओडेसा क्षेत्र में 120 से अधिक आवासीय इमारतों को नुक़सान पहुँचा है.इसके अलावा, रोमानिया सीमा के पास स्थित रैनी शहर में ऊर्जा, बंदरगाह और परिवहन से जुड़ा महत्वपूर्ण ढाँचा भी प्रभावित हुआ है.इन हमलों के कारण, 10 हज़ार से अधिक लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि महत्वपूर्ण सुविधाएँ आपात व्यवस्था पर चल रही हैं.वहीं, यूक्रेन के उत्तरी हिस्से में हुए हमलों की वजह से अनेक क्षेत्रों में, ऊर्जा सुविधाओं को क्षति पहुँची है.बिजली कटौती यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने ख़मेलनीतस्की, रिवने और टर्नोपिल क्षेत्रों में, बड़े स्तर पर बिजली कटौती की जानकारी दी है, जबकि 6 अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही है.OCHA ने एक सोशल मीडिया सन्देश में कहा है, “सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ, सबसे ज़रूरतमन्द लोगों को सबसे अधिक समर्थन की आवश्यकता है. यह हिंसा तुरन्त रोकी जानी चाहिए. आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए.”ग़ौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी हमले को लगभग चार साल हो चुके हैं.मानवीय सहायता जारी संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय साझीदारों ने, पिछले 11 महीनों के दौरान, देश भर में 4 लाख 30 हज़ार से अधिक लोगों तक आपात सहायता पहुँचाई है.इस सहायता में आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएँ और नक़दी सहायता शामिल हैं.OCHA ने बताया कि मंगलवार को एक अन्तर-एजेंसी क़ाफ़िला, ख़ेरसॉन के नोवोराइसके में रहने वाले समुदायों तक, 8 मीट्रिक टन मानवीय सहायता पहुँचाने में सफल रहा.इस सहायता में चिकित्सकीय और स्वच्छता सामग्री, चार्जिंग स्टेशन, बच्चों के कपड़े और गद्दे शामिल थे.नोवोराइसके में, लगभग 1,900 लोग रहते हैं, जिनमें 200 से अधिक बच्चे हैं. OCHA के अनुसार, जारी युद्ध के कारण अनेक स्थानों में पानी, गैस और बिजली की पहुँच नहीं है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement