Advertisement
भारत: साँसों में घुलता ज़हर, दिल्ली में वायु प्रदूषण 'आपदा स्तर' के निकट

उद्योग, सूक्ष्म और लघु उद्यम, नागरिक समाज, युवा, मीडिया, शिक्षक और शोधकर्ता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ - सभी को मिलकर काम करना होगा.यूनेप ने वायु गुणवत्ता कार्रवाई कार्यक्रम शुरू किया है. यह एक ऐसा मंच है, जहाँ बड़ी और छोटी उद्योग इकाइयाँ, सामुदायिक समूह, विशेषज्ञ, मीडिया और युवा साथ बैठकर समाधान ढूँढते हैं – तकनीकी सुधारों से लेकर स्वच्छ संचालन, और लोगों के व्यवहार में बदलाव तक. © Unsplash जलवायु, विकास और व्यवहार-परिवर्तनभारत में जलवायु संक्रमण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. भारत नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है और अपने 2030 के कुछ विकास लक्ष्यों को तय समय से पहले ही हासिल कर चुका है. इसके बावजूद वायु प्रदूषण की समस्या बरक़रार है.डॉक्टर पिसुपति कहते हैं, “नीतियाँ और निवेश हमें काफ़ी आगे तक ले जा सकते हैं, लेकिन अगर व्यवहार नहीं बदला तो हम सफल नहीं होंगे. पर्यावरण की ख़ासियत यह है कि इससे हर व्यक्ति प्रभावित होता है और हर व्यक्ति इससे जुड़ी समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार भी है.”यूनेप और भारत का पर्यावरण मंत्रालय मिलकर अब राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य लोगों के व्यक्तिगत पर्यावरणीय ‘फ़ुटप्रिंट’ को कम करना है.प्रगति तो हुई है मगर...लेकिन क्या वर्षों के प्रयासों से सचमुच कोई अन्तर आया है?डॉक्टर पिसुपति कहते हैं, “हाँ भी और नहीं भी. हम बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन दबाव और कारण भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे आप ट्रैडमिल पर तेज़ी से दौड़ रहे हों - बहुत दौड़ते हैं, लेकिन वहीं के वहीं रहते हैं.”संस्थागत समन्वय अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. नीतियों के बीच टकराव और असंगतियाँ जारी हैं. लेकिन नीतिगत तालमेल की ज़रूरत शायद कभी उतनी अहम नहीं रही, जितनी आज है.कॉप30: जटिलताओं के समन्दर में प्रगति के टापूडॉक्टर पिसुपति ने, हाल ही में सम्पन्न यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप30 पर विचार करते हुए कहा कि बहुपक्षीय वार्ताएँ शायद ही कभी पूरी तरह आदर्श नतीजे देती हैं, ऐसे मामलों में "सभी को कुछ ना कुछ मिल जाता है, और ऐसा नहीं होता कि सभी को सब कुछ मिल जाए."अनुकूलन और जलवायु वित्त के मोर्चे पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. लेकिन जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने और वनों की रक्षा के सवाल पर दुनिया अब भी एक दोराहे पर खड़ी है - जलवायु समझौते लागू हुए लगभग तीन दशक हो जाने के बाद भी.वह कहते हैं, “हो सकता है यह आदर्श पैकेज नहीं हो, मगर कुछ कार्रवाई, कुछ भी कार्रवाई नहीं होने से बेहतर है.”उन्होंने कहा, “हमें कॉप30 को सफलता के अलग–अलग टापुओं की तरह देखना चाहिए.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


