×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘जहाँ विचरण करते हैं हिम तेन्दुए’: भारत के हिम रेगिस्तान को वैश्विक मान्यता
Source: UN News: गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 00:01 AM (IST)
ये बात है उन प्राचीन घाटियों की, जहाँ हिम तेन्दुए विचरण करते हैं और बौद्ध भिक्षुओं की हज़ारों वर्षों पुरानी ज्ञान-परम्परा अब भी जीवित है, भारत के एक ऐसे ही बेहद कठिन वन्य परिदृश्य को, अब यूनेस्को से वैश्विक मान्यता मिली है. भारत उत्तरी क्षेत्र में स्थित हिमालय क्षेत्र में, हवा बहुत महीन हो जाती है और कड़ाके की ठंड पड़ती है. वहाँ पृथ्वी का एक अनोखा पारिस्थितिक तंत्र मौजूद है. हिमनदी घाटियों और ऊँचे पठारों वाले, इस सूखे विस्तार वाले “Cold Dessert” यानि शीत मरुस्थलीय क्षेत्र को, यूनेस्को ने नया बायोस्फ़ियर रिज़र्व घोषित किया है. यह भारतीय हिमालय में संरक्षण के लिए एक बड़ा क़दम है.उच्च शीत मरुस्थलीय (Cold Dessert) बायोस्फ़ियर रिज़र्व, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति ज़िले में, लगभग 7 हज़ार 770 वर्ग किलोमीटर में फैला है.इसमें तेज़ हवा वाले पठार, हिमनदी घाटियाँ, अल्पाइन झीलें और ऊँचाई वाले कठोर मरुस्थल शामिल हैं. इसे यूनेस्को के विश्व बायोस्फ़ियर रिज़र्व नैटवर्क के सबसे ठंडे और सबसे शुष्क पारिस्थितिक तंत्रों में गिना जाता है.3,300 से 6,600 मीटर की ऊँचाई वाले इस इलाक़े में, पिन वैली नेशनल पार्क, किब्बर अभयारण्य और चन्द्रताल अभयारण्य भी शामिल हैं.यहाँ छोटे-छोटे गाँवों में लगभग 12 हज़ार लोग बसे हुए हैं. वे याक-बकरी पालते हैं, जौ और मटर उगाते हैं, और तिब्बती दवा पद्धति अपनाते हैं. इन नाज़ुक पहाड़ी संसाधनों का संचालन, बौद्ध मठ और गाँव की परिषदें मिलकर करती हैं, ताकि परम्पराएँ व प्रकृति दोनों सुरक्षित रहें. © UNESCO/Spiti Wildlife Division Kasa जीवित प्रयोगशालाएँयूनेस्को के बायोस्फ़ियर रिज़र्व “सतत विकास की जीवित प्रयोगशालाएँ” हैं. यहाँ संरक्षण और लोगों की दैनिक जीवन की गतिविधियाँ, प्रकृति को अलग करके नहीं, बल्कि साथ-साथ चलती हैं. यही सोच “हिम रेगिस्तान” में साफ़ नज़र आती है, जहाँ पुरानी, परखी हुई स्थानीय शासन प्रणालियों से स्पष्ट होता है कि समुदाय, पर्यावरण की रक्षा करते हुए भी समृद्ध रह सकते हैं.इस ठंडे रेगिस्तानी इलाक़े में कठोर अल्पाइन घासें, औषधीय जड़ी-बूटियाँ और कुछ दुर्लभ पेड़-झाड़ियाँ उगती हैं, जैसेकि विलो-लीव्ड सी-बकथॉर्न, हिमालयी बर्च और पर्शियन जुनिपर.रिज़र्व में 732 तरह के पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं. इनमें 30 केवल यहीं पाए जाते हैं और 157 प्रजातियाँ, ज़्यादातर भारतीय हिमालय में मिलती हैं. © UNESCO/Spiti Wildlife Division Kasa वन्यजीवों में यहाँ हिम तेन्दुआ, हिमालयी आइबेक्स, नीलभेड़ और दुर्लभ हिमालयी भेड़िये पाए जाते हैं. आसमान में हिमालयी हिम कॉक और गोल्डन ईगल जैसे कई पक्षी दिखाई देते हैं.ऐसे समय में जब दुनिया जलवायु और जैव विविधता के बढ़ते संकटों से जूझ रही है, तब यूनेस्को के बायोस्फ़ियर रिज़र्व चर्चा में कम, मगर सशक्त समाधान पेश करते हैं. ये केवल संरक्षित भूमि नहीं, बल्कि “जीवित प्रयोगशालाएँ” हैं, जहाँ समुदाय, वैज्ञानिक और सरकारें मिलकर प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीने के टिकाऊ रास्ते खोजते हैं.भारत में, कोल्ड डेज़र्ट को दर्जा मिलने के बाद भारत, यूनेस्को बायोस्फ़ियर रिज़र्व की संख्या 13 हो गई है, जहाँ 1 करोड़ से ज़्यादा लोग रहते हैं. ये रिज़र्व दिखाते हैं कि सरकारें, वैज्ञानिक और स्थानीय आदिवासी समुदाय मिलकर, किस तरह प्रकृति और विकास का सह-प्रबंधन कर सकते हैं - जलवायु सहनसक्षमता व जोखिम घटाने से लेकर प्रकृति-आधारित आजीविकाओं, शिक्षा एवं विज्ञान तक. © UNESCO/Spiti Wildlife Division Kasa दुनिया के बायोस्फ़ियर रिज़र्व नैटवर्क में अब 136 देशों के 785 रिज़र्व शामिल हैं. ये क़रीब 74 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले हैं और लगभग 27.5 करोड़ लोगों का घर हैं. ख़ास बात यह है कि यूनेस्को के 70% सदस्य देशों के पास कम-से-कम एक बायोस्फ़ियर रिज़र्व है, जो सतत विकास के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता दर्शाता है.यह घोषणा, सितम्बर के अन्त में चीन के हांगझोउ में आयोजित विश्व बायोस्फ़ियर रिज़र्व कांग्रेस में की गई. यह बैठक हर 10 साल में एक बार होती है और इसमें 2 हज़ार से अधिक वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, समुदाय के नेता, उद्यमी और प्रकृति की रक्षा करने वाले लोग एकजुट होते हैं. वो साथ मिलकर, अगले 10 वर्षों की योजना और लक्ष्य तय करते हैं, जिसका एक अहम मक़सद यह होता है कि हर यूनेस्को सदस्य देश में कम-से-कम एक बायोस्फ़ियर रिज़र्व हो.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces