Advertisement
युद्धग्रस्त यूक्रेन में संगठित अपराध का बदलता चेहरा

मसलन, मादक पदार्थों की तस्करी व उत्पादन, ऑनलाइन धोखाधड़ी, हथियारों की तस्करी, आर्थिक अपराध, मानव तस्करी, और देश से ग़ैरकानूनी रूप से भागने या सैन्य भर्ती से बचने में मदद करने वाले अपराध.UNODC की अनुसंधान और विश्लेषण प्रमुख एंजेला मे का कहना है, "युद्ध ने यूक्रेन की जनता को बहुत पीड़ा पहुँचाई है, और इसके साथ ही संगठित अपराध के तरीक़े भी काफ़ी बदल गए हैं - जो देश के पुनर्निर्माण और सुधार के मार्ग को मुश्किल बना सकते हैं."ड्रग्स की तस्करीहालाँकि 2022 के बाद से यूक्रेन के ज़रिए कोकीन और हैरोइन की तस्करी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके विपरीत, कैथिनोन और मेथाडोन जैसे सिंथेटिक मादक पदार्थों का उत्पादन व तस्करी तेज़ी से बढ़े हैं.हाल के वर्षों में कैथिनोन की तस्करी को darknet से विशेष रूप से बढ़ावा मिला है, जिसमें हाइड्रा जैसे ऑनलाइन बाज़ार मंचों की अहम भूमिका रही है. ध्यान रहे कि हाइड्रा को अप्रैल 2022 में बन्द कर दिया गया था.रिपोर्ट में, मेथाडोन के सन्दर्भ में कहा गया है कि यूक्रेन में इसका अधिकाँश उत्पाद, देश के भीतर ही तस्करी के ज़रिए वितरित किया जाता है, क्योंकि इसकी घरेलू मांग लगातार बढ़ रही है.हथियारों की तस्करीयुद्ध ने यूक्रेन में हथियारों की उपलब्धता को भी बढ़ा दिया है, जिसका मुख्य कारण युद्धक्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियारों का प्रवाह है.अत्यधिक मात्रा में हथियारों की उपलब्धता के कारण, हथियारों की ज़ब्ती और जनजीवन में हिंसा की घटनाएँ बढ़ी हैं, विशेष रूप से घरेलू तथा अंतरंग साथी हिंसा में चिन्ताजनक वृद्धि दर्ज की गई है.हालाँकि यूक्रेन के बाहर बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी के कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिले हैं, फिर भी UNODC ने इस बात पर बल दिया है कि देश में मौजूद भारी मात्रा में हथियारों तथा क्षेत्र में हथियार तस्करी में माहिर आपराधिक नैटवर्कों की ऐतिहासिक उपस्थिति को देखते हुए, स्थिति की सतत निगरानी अत्यन्त आवश्यक है.रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक ड्रोन के गैर-सैन्य उपयोग के प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन नागरिक ड्रोन और युद्ध मोर्चे के लिए बनाए जा रहे 3D-प्रिंटेड हिस्से, अवैध बाज़ारों को जन्म दे सकते हैं.मानव तस्करीयुद्ध के कारण विस्थापित हुए लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोगों में से अनेक लोगों को, आपराधिक गिरोहों ने निशाना बनाया है, जो मानवीय सहायता की आड़ में उन्हें आश्रय या आवास का लालच देकर जबरन मज़दूरी में धकेल रहे हैं.हालाँकि यूक्रेन की सीमाओं पर कड़ी निगरानी और पूर्वी व पूर्वोत्तर सीमाओं के लगभग पूर्ण बन्द होने से प्रवासियों की तस्करी पर काफ़ी हद तक नियंत्रण पाया गया है, लेकिन तस्करों ने अब यूक्रेनी पुरुषों को सैन्य भर्ती से बचने में सहायता प्रदान करके, अपने अवैध कारोबार को नया रूप दे दिया है.यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर माथियास श्माले ने कहा, “संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, टिकाऊ शान्ति, न्याय, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अनिवार्य है.” उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस अहम कार्य में यूक्रेन को हर सम्भव सहयोग देने के लिए तैयार है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


