-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WHO: नई HIV रोकथाम दवा, लोगों को तत्काल उपलब्ध हो

Source: UN News: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
WHO: नई HIV रोकथाम दवा, लोगों को तत्काल उपलब्ध हो
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने, HIV से लगभग पूरी तरह सुरक्षा देने वाली एक नई और प्रभावी दवा को, फ़ार्मेसी, क्लीनिक और ऑनलाइन परामर्श के ज़रिए लोगों के लिए तत्काल उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है. इस दवा को, साल में केवल दो बार इंजेक्शन के रूप में दिया जाना भी प्रभावी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इंजेक्शन के ज़रिए दी जाने वाली लेनाकापाविर (lenacapavir- LEN) एक बेहद प्रभावी और लम्बे समय तक असर करने वाली एंटीरेट्रोवायरल दवा है, जो रोज़ाना खाई जाने वाली गोलियों और अन्य अल्पकालिक उपायों का एक बेहतर विकल्प मानी जा रही है.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने सोमवार को कहा, “हालाँकि HIV का उपचार करने वाली वैक्सीन अभी दूर की बात है, लेकिन Lenacapavir, इस कड़ी में अगली सबसे बड़ी उम्मीद है." Tweet URL "यह एक लम्बी अवधि तक असर करने वाली एंटीरेट्रोवायरल दवा, जो परीक्षणों में, HIV संक्रमण के जोखिम वाले लोगों को लगभग पूरी तरह से सुरक्षित रखने में कारगर साबित हुई है.”जाँच किट का फ़ायदाHIV से बचाव के प्रयास दुनिया भर में धीमे पड़ रहे हैं, ऐसे में, इंजेक्शन के ज़रिए दी जाने वाली इस दवा को, WHO का समर्थन बहुत अहम है.विश्व स्वास्थ्य एजेंसी चाहती है कि लोगों को यह इंजेक्शन, उनके घर के पास ही आसानी से मिल सके. WHO ने इस बारे में सलाह दी है कि जटिल और महंगे तरीक़ों के बजाय, तेज़ और सरल जाँच किट का इस्तेमाल किया जाए, ताकि संक्रमण की पहचान आसान हो और इलाज में देर न हो.WHO के अनुसार, साल 2024 में 13 लाख लोग HIV से संक्रमित हुए. इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले समूहों में यौन कर्मी, पुरुषों के साथ यौन सम्बन्ध रखने वाले पुरुष, ट्रांसजेंडर, इंजेक्शन के ज़रिए नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग, जेलों में बन्द व्यक्ति, बच्चे और किशोर शामिल हैं.WHO प्रमुख डॉक्टर टैड्रॉस ने, रवांडा के किगाली में आयोजित, HIV विज्ञान पर, 13वें अन्तरराष्ट्रीय एड्स सोसाइटी सम्मेलन (IAS 2025) के दौरान कहा, “WHO, इस नई खोज को जल्द से जल्द और सुरक्षित तरीक़े से ज़रूरतमन्द समुदायों तक पहुँचाने के लिए देशों और साझीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.”LEN के लिए यह सिफ़ारिश, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्णय के अनुरूप भी है, जिन्होंने इसे जून (2025) में स्वीकृति दी थी.हालाँकि, अभी चिकित्सा परीक्षण से बाहर, LEN इंजेक्शन तक लोगों की पहुँच सीमित है. ऐसे में, WHO ने सरकारों, दान दाताओं और साझीदारों से इसे तुरन्त अपने राष्ट्रीय HIV-रोकथाम कार्यक्रमों में शामिल करने का आग्रह किया है.वित्तीय चुनौतीHIV-AIDS को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों में भारी धन-कटौती हुई है. इस धन कटौती से प्रभावित होने वाले प्रयासों में, 2003 में शुरू हुआ प्रमुख अमेरिकी सरकारी कार्यक्रम PEPFAR भी शामिल है, जो अफ़्रीका में इस बीमारी से लड़ने पर केन्द्रित है.WHO ने प्राथमिक HIV सेवाओं को बरक़रार रखने रखने के लिए नई संचालन सम्बन्धी मार्गदर्शिका भी जारी की है, जिससे यह सुनिश्चित हो कि HIV से जुड़ी ज़रूरी सेवाओं को कैसे चलाना चाहिए ताकि वे लगातार उपलब्ध रहें.WHO के वैश्विक HIV, हैपेटाइटिस और STI कार्यक्रम की निदेशक, डॉक्टर मेग डोहर्टी का कहना है, “AIDS को ख़त्म करने के लिए हमारे पास ज़रूरी तरीक़े और ज्ञान मौजूद है…अब ज़रूरत है इन सुझावों को लागू करने की, जो समानता पर आधारित हों और समुदायों के सहयोग से लागू किए जाएँ.”करोड़ों लोग चपेट मेंHIV संक्रमण, आज भी एक बड़ी वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है.2024 के अन्त तक दुनिया भर में, अनुमानित 4 करोड़ 8 लाख लोग, HIV के साथ जीवन यापन कर रहे थे, जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत लोग अफ़्रीका में हैं.विश्व भर में लगभग 6 लाख 30 हज़ार लोग HIV से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं, जबकि लगभग 13 लाख दीगर लोग, HIV से संक्रमित हुए, जिनमें 1 लाख 20 हज़ार बच्चे भी शामिल हैं.हालाँकि सकारात्मक बात यह है कि HIV दवाओं की पहुँच लगातार बढ़ रही है. वर्ष 2024 में 3 करोड़ 16 लाख लोगों का इलाज हो रहा था, जबकि उससे पिछले साल (2023) में ये संख्या 3 करोड़ 3 लाख थी.HIV वायरस, शरीर में एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की मौजूदगी के बिना, शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली पर हमला करता है, जिससे अन्ततः AIDS की शुरुआत होती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement