-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतें, मदद के बिना थमती ज़िन्दगियाँ

Source: UN News: मंगलवार, 24 जून 2025 00:01 AM (IST)
ग़ाज़ा: मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतें, मदद के बिना थमती ज़िन्दगियाँ
ग़ाज़ा पट्टी में मौत, पीड़ा और मानवीय संकट अब दैनिक जीवन की वास्तविकता बन चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने शुक्रवार को बताया कि हालात इतने गम्भीर हो गए हैं कि वहाँ लोग अब राहत सामग्री पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान से जिनीवा में पत्रकारों को ग़ाज़ा में परिस्थितियों से अवगत कराया. "मैं ग़ाज़ा से वापिस आने से पहले एक छोटे बच्चे से मिला था, जो एक राहत केन्द्र पर गोलाबारी में घायल हो गया था. बाद में मुझे पता चला कि उस लड़के ने ज़ख्मों की वजह से दम तोड़ दिया है."उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ वहाँ की ख़तरनाक स्थिति को नहीं दर्शाता, बल्कि यह भी बताता है कि बेहतर उपचार के लिए लोगों को बाहर भेजने के मामलों में असल में हो क्या रहा है.यूनीसेफ़ प्रवक्ता ने ग़ाज़ा में मिशन के दौरान अबेद से मुलाकात की थी, जिसके बाद 6 जून को जारी हुए एक ऑनलाइन वीडियो ने दुनियाभर में लोगों को झकझोर दिया. इसमें 13 वर्षीय आबेद अल-रहमान, अपनी अन्तिम घड़ी में दर्द से कराहते हुए नज़र आता है. आबेद इस वीडियो में अपने शरीर में लगे छर्रों (shrapnel) से हुए घावों के लिए बार-बार दर्द निवारक दवा मांग रहा है, लेकिन कोई दवा उपलब्ध नहीं है. Tweet URL दवाओं की भारी कमीजेम्स ऐल्डर ने बताया कि ख़ान युनिस में स्थित नासेर अस्पताल समेत ऐसे कई अन्य अस्पताल हैं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब भी घायलों का इलाज कर रहे हैं. मरीज़ों में कई बच्चे भी हैं. लेकिन वहाँ दवाओं और ज़रूरी मेडिकल आपूर्ति की भारी कमी है.उन्होंने कहा, "मानवीय सहायता सिर्फ़ एक डिब्बे में रखा भोजन नहीं है. इसमें ऑक्सीजन किट, वेंटिलेटर, सफ़ाई किट, दवाएँ और नवजात शिशुओं के लिए इनक्यूबेटर भी शामिल होते हैं. ये सारी सामग्री जिनका कुछ महीने पहले तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा ध्यान रखा जा रहा था."जेम्स ऐल्डर ने बताया कि ऐसे कई माता-पिता, जिनके बच्चों को ऑक्सीजन की ज़रूरत है, नासेर अस्पताल को छोड़कर चले गए हैं क्योंकि उन्हें अस्पताल पर फिर हमला होने का डर है. "चिकित्सकों ने मुझे बताया कि अगर कोई बच्चा ऑक्सीजन के सहारे जीवित है, और वह बिना ऑक्सीजन के ही अस्पताल से वापस चला जाता है, तो वह कुछ ही समय में आश्रय तिरपाल में दम तोड़ देगा."भूख और हताशाइसराइली पाबन्दियों के कारण ग़ाज़ा में ज़िन्दगी बचाने वाली बुनियादी मदद की कमी लगातार भूख को गहरा कर रही है और हताशा को जन्म दे रही है.यूनीसेफ़ प्रवक्ता एल्डर ने कहा, "मैंने एक दादी से बात की जो रोते हुए कह रही थीं, 'मैं इन राहत केन्द्रों तक कैसे पहुँच सकती हूँ?' मैंने ऐसे युवकों से भी मुलाक़ात की, जो सात बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन एक बार भी उन्हें कुछ नहीं मिल पाया."यह पूरी तरह से असमान व्यवस्था है. राहत केन्द्रों की भी भारी कमी है. आप एक सैन्य क्षेत्र में, जहाँ युद्ध चल रहा हो, किसी एक पक्ष के ज़रिए एक समान रूप से मदद नहीं वितरित कर सकते."जेम्स ऐल्डर ने कहा कि पीने के साफ़ पानी, भोजन और ईंधन की भारी कमी का सबसे बुरा असर ग़ाज़ा के सबसे कमज़ोर लोगों पर पड़ रहा है, जैसे छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, बुज़ुर्ग और वे लोग जो अपंग हो चुके हैं.उन्होंने बताया कि इन लोगों के लिए उन दूर-दराज़ के इलाक़ों तक पैदल चलकर जाना सम्भव नहीं है, जहाँ विवादित और संयुक्त राष्ट्र से अलग राहत केन्द्रों से थोड़ी-बहुत मदद मिल रही है.गम्भीर कुपोषण के मामलेउधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी आगाह किया है कि कुपोषण और उससे जुड़ी कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता अब लोगों की जान ले रही है. हालात लगातार और ज़्यादा ख़राब होते जा रहे हैं.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमायर ने कहा कि "नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अब तक 610 मरीज़ों को गम्भीर कुपोषण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है."लेकिन उन्होंने इस आँकड़े के पीछे की वास्तविकता पर ज़ोर देते हुए कहा, "इसका मतलब ये नहीं कि हालात ठीक हैं बल्कि ये तो वे ‘ख़ुशकिस्मत’ लोग हैं जो किसी तरह किसी मेडिकल सेंटर तक पहुँच पाए." "इनमें वे अनगिनत लोग शामिल नहीं हैं जो इतने कमज़ोर हैं कि कहीं पहुँच ही नहीं सकते, जिन्हें लाने के लिए ऐम्बुलेंस नहीं है, जिनके रास्ते बन्द हैं, या फिर जिन इलाक़ों में अस्पताल और आपात राहत केन्द्र बमबारी में तबाह हो चुके हैं और अब भी हमलों की चपेट में हैं."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement