-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: इसराइल से यूएन द्वारा प्रस्तावित सहायता योजना मानने का आग्रह

Source: UN News: शनिवार, 24 मई 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: इसराइल से यूएन द्वारा प्रस्तावित सहायता योजना मानने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ग़ाज़ा में ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए पाँच-चरण की अपनी एक योजना को प्रस्तुत किया है. उन्होंने इसराइल से इस योजना को मान लेने का आग्रह करते हुए स्पष्ट किया है कि संयुक्त राष्ट्र ऐसी किसी कोशिश का हिस्सा नहीं बनेगा, जोकि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून या बुनियादी मानवतावादी सिद्धान्तों का सम्मान करने में विफल साबित हो. यूएन प्रमुख ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर, इसराइली सैन्य बलों और हमास चरमपंथियों के बीच स्थाई युद्धविराम की पुकार लगाई. Tweet URL साथ ही, महासचिव गुटेरेश ने ज़ोर देकर कहा कि सभी बन्धकों की तुरन्त, बिना शर्त रिहाई करनी होगी और मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए पूर्ण रूप से मार्ग मुहैया कराना होगा.ग़ौरतलब है कि इसराइल ने पिछले क़रीब 80 दिनों से ग़ाज़ा में मानवीय राहत सामग्री की आपूर्ति पर पाबन्दी थोपी हुई थी, जिसके बाद हाल ही में वहाँ सहायता पहुँचनी शुरू हुई है.उन्होंने क्षोभ व्यक्त किया कि ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी फ़िलहाल जो कुछ सह रहे हैं, वो इस क्रूर हिंसक टकराव का क्रूरतम चरण है, जिसमें परिवार भूखे हैं और उन्हें बुनियादी सामान से दूर रखा जा रहा है.इस बीच, इसराइल ने अपनी सैन्य कार्रवाई तेज़ कर दी है और निजी तौर पर मानवीय सहायता वितरण नैटवर्क को पेश किया है, जोकि इस रविवार को शुरू होगा. इसमें यूएन और अन्तरराष्ट्रीय संगठनों को शामिल किए बिना ही राहत आपूर्ति वितरण की बात कही गई है.यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत, इसराइल का यह दायित्व है कि ग़ाज़ा में आम नागरिकों के साथ मानवीय बर्ताव किया जाए. उन्हें जबरन कहीं और भेजने, देश निकाला देने और एक क़ाबिज़ क्षेत्र से नागरिक आबादी को विस्थापित होने से रोकना होगा.उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ग़ाज़ा में टुकड़ों में मानवीय सहायता आपूर्ति को प्रवेश की अनुमति दी गई है, लेकिन 400 ट्रकों में से केवल 115 को ही सामान एकत्र करने और वितरण के लिए हरी झंडी मिली है. उत्तरी ग़ाज़ा में फ़िलहाल कुछ नहीं पहुँच पाया है.सहायता पहुँचाने के लिए निरन्तर प्रयासमहासचिव गुटेरेश ने कहा कि ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता वितरित करने चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है, लेकिन विशाल स्तर पर आवश्यकताएँ हैं, और अवरोध भी.उनके अनुसार, इसराइल द्वारा अनावश्यक देरी की जा रही है, वितरित की जाने वाली सामग्री पर कोटा थोपा जा रहा है और ईंधन, आश्रय, खाना पकाने के लिए गैस, और जल शोधन आपूर्ति के लिए सामान जैसे बुनियादी सामान के अलावा सामग्री पर पाबन्दी है.उन्होंने कहा कि यदि हताश लोगों में भोजन पैकेट और आटा पहुँचाने से संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवीय सहायता संगठनों के कर्मचारियों को रोका जाता है तो उनकी ज़िन्दगियों पर जोखिम पैदा होगा.इसके मद्देनज़र, यूएन प्रमुख ने तेज़ी व भरोसेमन्द ढंग से मदद पहुँचाने की अपील की है, और इसके अभाव में ग़ाज़ा में लोगों की मौत होने की चेतावनी जारी की है.उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिका द्वारा समर्थित इसराइली सहायता वितरण योजना का उल्लेख नहीं किया, मगर कहा कि संयुक्त राष्ट्र ऐसी किसी क़वायद का हिस्सा नहीं बनेगा, जिसमें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व मानवतावादी सिद्धान्तों – मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता, तटस्थता – का सम्मान न किया गया हो. पाँच-सूत्री सहायता योजनाइसके बजाय, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और साझेदार संगठनों द्वारा एक विस्तृत, सैद्धान्तिक पाँच-चरणीय योजना को प्रस्तुत किया है, जिसे यूएन के सदस्य देशों का भी समर्थन प्राप्त है.ग़ाज़ा में मानवीय सहायता वितरण को सुनिश्चित करना सीमा चौकियों पर सहायता का निरीक्षण व जाँच करना सीमा चौकियों से सहायता आपूर्ति को मानवतावादी भंडारण केन्द्रों तक पहुँचाना
उसके बाद राहत आपूर्ति को आगे वितरित करने की तैयारी करना
ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता को परिवहन के ज़रिये पहुँचानायूएन महासचिव ने कहा कि उनके संगठन के पास कर्मचारी, वितरण नैटवर्क, व्यवस्था व सामुदायित सम्बन्ध मौजूद हैं, जिससे इस कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. फ़िलहाल जो आपूर्ति है, उससे क़रीब नौ हज़ार ट्रकों में सामान लादा जा सकता है.“ग़ाज़ा में लम्बे समय से पीड़ा झेल रहे लोगों के लिए जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए यह मेरी अपील है: आइए, इसे सही ढंग से करें. और आइए, इसे बिलकुल अभी करें.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement