-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: सहायता को 'चारे' के रूप में इस्तेमाल करने की इसराइली योजना रद्द

Source: UN News: सोमवार, 12 मई 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: सहायता को 'चारे' के रूप में इस्तेमाल करने की इसराइली योजना रद्द
संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसियों ने कहा है कि ग़ाज़ा में राहत सामग्री की आपूर्ति पर नियंत्रण करने की इसराइल की योजना, आम लोगों के जीवन को ख़तरे में डाल देगी और सहायता को "चारे" के रूप में इस्तेमाल किए जाने से, बड़े पैमाने पर विस्थापन होगा. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने शुक्रवार को ज़ोर देकर कहा कि ग़ाज़ा पट्टी के दक्षिणी इलाक़े में विशेष मुट्ठी भर सहायता केन्द्र बनाने का इसराइली प्रस्ताव, एक ऐसा विकल्प प्रस्तुत करेगा जिसमें विस्थापन और मृत्यु के बीच किसी एक को चुनने का विकल्प रह जाएगा.उन्होंने जिनीवा में पत्रकारों से कहा कि इसराइली योजना "बुनियादी मानवीय सिद्धान्तों का उल्लंघन करती है" और यह "जीवन रक्षक चीज़ों पर नियंत्रण को, एक दबाव रणनीति के रूप में मज़बूत करने" के लिए बनाई गई प्रतीत होती है."आम लोगों को, खाद्य सामग्री हासिल करने के लिए सैन्यीकृत क्षेत्रों में जाने के लिए कहना ख़तरनाक है... मानवीय सहायता का इस्तेमाल कभी भी सौदेबाज़ी के लिए नहीं किया जाना चाहिए".ग़ौरतलब है कि इसराइल ने, पिछले दो महीने से भी अधिक समय से, ग़ाज़ा पट्टी दाख़िल होने के लिए रास्ता देने वाली तमाम सीमा चौकियाँ बन्द कर रखी हैं जिससे सहायता सामग्री के प्रवेश पर पूरी नाकाबन्दी है.ग़ाज़ा पट्टी में मानवीय कार्यकर्ताओं ने बार-बार चेतावनी दी है कि इसराइली नाकाबन्दी से भोजन, पानी, दवाइयाँ और ईंधन ख़त्म हो रहे हैं.बच्चों और बुज़ुर्गों पर जोखिमयूनीसेफ़ प्रवक्ता ने कहा कि अगर इसराइली योजना लागू होती है, तो ग़ाज़ा के सबसे कमज़ोर हालात वाले लोगों - बुज़ुर्गों, विकलांग बच्चों, रोगियों और घायलों को सहायता प्राप्त करने में "भयानक चुनौतियों" का सामना करना पड़ेगा. स्वभाविक बात है कि ये लोग बताए जाने वाले वितरण क्षेत्रों तक नहीं पहुँच सकते.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं को प्रस्तुत किए गए इसराइली सहायता वितरण ख़ाके में, प्रतिदिन केवल 60 सहायता ट्रकों को ग़ाज़ा में प्रवेश करने की योजना पेश की गई है. UN News सहायता ट्रकों की यह संख्या, इसराइल और हमास के बीच 19 जनवरी से 18 मार्च तक चले युद्धविराम के दौरान वितरित की जा रही सहायता का दसवाँ हिस्सा है, यानि उस समय हर दिन लगभग 600 सहायता ट्रक ग़ाज़ा में दाख़िल हो रहे थे.जेम्स ऐल्डर ने ज़ोर देकर कहा, "यह आपूर्ति, 11 लाख बच्चों, और कुल 21 लाख लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.""एक सरल विकल्प है: नाकाबन्दी हटाएँ, मानवीय सहायता आने दें, जीवन बचाएँ."हज़ारों ट्रक अधर मेंसंयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) के प्रवक्ता येंस लार्क ने युद्धविराम के दौरान, संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में सहायता के पैमाने को बढ़ाने की सफलता पर ज़ोर देते हुए, इसराइली अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ग़ाज़ा के बाहर "हमारे और हमारे भागीदारों के पास उपलब्ध सहायता सामग्री की आपूर्ति को आसान बनाएँ".ग़ाज़ा पट्टी में सबसे बड़ी यूएन सहायता एजेंसी - UNRWA ने कहा कि उसके पास "3,000 से अधिक ट्रक सहायता सामग्री" है जो ग़ाज़ा के बाहर फँसी हुई है.UNRWA की संचार निदेशक जूलियेट टौमा ने इस वास्तविकता पर खेद व्यक्त किया कि इतनी बड़ी धनराशि बर्बाद हो रही है, जबकि भूखे बच्चों तक भोजन पहुँचाया जा सकता है, और दवा का उपयोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए किया जा सकता है.उन्होंने कहा, "समय बीत रहा है. दरवाज़ों को फिर से खोलना होगा, घेराबन्दी को जल्द से जल्द हटाना होगा."उन्होंने साथ ही, इसराइली बन्धकों की रिहाई पर ज़ोर देने के साथ-साथ, मानवीय आपूर्ति के सामान्य प्रवाह को बहाल किए जाने का भी आहवान किया.जूलियेट टौमा ने कहा कि ग़ाज़ा के भीतर मौजूद सहायता दल ने चेतावनी दी कि स्थिति निराशाजनक है."अब वे [खाद्य सामग्री हासिल करने के लिए] क़तारें भी ख़त्म हो गई हैं, क्योंकि भोजन ख़त्म हो रहा है."अब क़तार में लगने के लिए कुछ नहीं बचाOCHA ने गुरूवार को कहा था कि भोजन सामग्री की आपूर्ति की कमी के कारण, अप्रैल के अन्त से 80 से अधिक सामुदायिक रसोइयाँ बन्द करने पड़े हैं. यह संख्या "प्रतिदिन" बढ़ रही है, जिससे ग़ाज़ा में "व्यापक" भूख स्थिति बढ़ रही है.जूलियेट टौमा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस दोनों ने ही, ग़ाज़ा में पहुँचने वाली सहायता को उग्रवादी समूहों द्वारा ग़ायब कर दिए जाने के इसराइली आरोपों का खंडन किया.उन्होंने इस जोखिम का मुक़ाबला करने के लिए एक ऐसी प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया जो सहायता सामग्री को आरम्भिक स्थल से अन्तिम स्थल तक पहुँचाने के लिए लागू की गई है.डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने कहा, "हमारी भोजन सामग्री उन स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच रही है, जहाँ उन्हें सेवा प्रदान करनी है."उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के भीतर ऐसा कोई मामला नहीं देखा है जिसमें सहायता सामग्री को कहीं और ले जाया गया हो."यह मुद्दा ग़ाजा के भीतर सहायता वितरण की विफलता के बारे में नहीं है. यह सहायता सामग्री ग़ाज़ा में लाने की अनुमति नहीं दिए जाने के बारे में है."यूनीसेफ़ के प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने, इसराइली योजना के बारे में एक और चेतावनी देते हुए ज़ोर देकर कहा कि सहायता सामग्री प्राप्त करने के लिए एक पूर्व शर्त के रूप में, चेहरे की पहचान स्थापित किए जाने का इसराइली प्रस्तावित उपयोग, "ख़ुफ़िया और सैन्य उद्देश्यों के लिए लाभार्थियों की जाँच और निगरानी" करने के सभी मानवीय सिद्धान्तों के खिलाफ़ है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि इस साल के शुरू में युद्धविराम के परिणामस्वरूप बच्चों के पोषण में "बहुत बड़ा" सुधार हुआ था."इसका मतलब था कि बाज़ारों में भोजन की उपलब्धता, मरम्मत की गई जल प्रणालियों का संचालन...इसका मतलब था कि लोग सुरक्षित रूप से स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच सकते थे. इसका मतलब था कि स्वास्थ्य सेवा देने वालों के पास वे दवाएँ थीं जिनकी रोगियों को ज़रूरत थी."सहायता से वंचित किया जानाजेम्स ऐल्डर ने कहा कि आज की बात करें तो भोजन, पानी, दवाएँ - "किसी बच्चे के जीवित रहने के लिए जो चाहिए वो सब कुछ" - अवरुद्ध किया जा रहा है. "और कई मायनों में, घमंड में अवरुद्ध किया गया है."यूनीसेफ़ के प्रवक्ता ने चिन्ता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि इसराइली योजना, परिवारों के सदस्यों को अलग करने का जोखिम पेश करती है, "जब उन्हें सहायता सामग्री हासिल करने के लिए बार-बार जाना और आना पड़ेगा", वो भी एक ऐसे क्षेत्र में जहाँ लगातार बमबारी के बीच, "सुरक्षा की भारी कमी" है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement