-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाखों अफ़ग़ान लोगों को जबरन ख़तरे में लौटाया जा रहा है, UNHCR

Source: UN News: गुरुवार, 01 मई 2025 00:00 AM (IST)
लाखों अफ़ग़ान लोगों को जबरन ख़तरे में लौटाया जा रहा है, UNHCR
संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसियों ने आगाह किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में बिगड़ता मानवीय संकट, पड़ोसी देशों से बड़ी संख्या में अफ़ग़ान नागरिकों की वापसी की वजह से और भी गहरा हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, केवल अप्रैल (2025) महीने में ही ढाई लाख से अधिक अफ़ग़ान नागरिक वापस लौटे हैं, जिनमें से 96 हज़ार लोगों को जबरन निर्वासित किया गया. एजेंसी ने विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों की स्थिति को लेकर गहरी चिन्ता जताई है, जो तालेबान शासन में बढ़ते दमन का सामना कर रही हैं. Tweet URL बड़े पैमाने पर हो रही इस वापसी से, पहले से ही सीमित मानवीय संसाधनों पर और ज़्यादा दबाव पड़ रहा है, और उन लाखों लोगों की स्थिति और भी बदतर बन रही है, जो पहले ही जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.UNHCR के प्रवक्ता बाबर बलोच ने कहा, "उन्हें रोज़गार, शिक्षा और आने-जाने की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती पाबन्दियों का सामना करना पड़ रहा है."उन्होंने आगे कहा, "हम ईरान और पाकिस्तान की सरकारों से लगातार कह रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में लोगों की वापसी स्वैच्छिक, सुरक्षित और गरिमामय होनी चाहिए."महिलाओं और लड़कियों के अलावा, जबरन लौटाए गए मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार और धार्मिक या जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के लोग भी, अफ़ग़ानिस्तान लौटने पर सबसे बड़े ख़तरों का सामना कर रहे हैं.बढ़ती ज़रूरतेंइन ख़तरों को अफ़ग़ानिस्तान की बढ़ती मानवीय ज़रूरतें और भी गम्भीर बना रही हैं, जहाँ आधी आबादी को जीवित रहने के लिए राहत सहायता पर निर्भर रहना पड़ता है. साल 2023 से अब तक, 35 लाख से अधिक लोग देश वापस लौट चुके हैं.प्रवक्ता बलोच ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की वापसी से देश के भीतर और अधिक विस्थापन व योरोप की ओर पलायन की कोशिशों का जोखिम बढ़ जाता है.UNHCR अब वापसी कर रहे इन लोगों की मदद और क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए 75 अरब डॉलर की सहायता राशि जुटाने की कोशिश कर रहा है. साल 2024 में अफ़ग़ान नागरिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र से योरोप पहुँचने वाले अनियमित प्रवासियों का सबसे बड़ा समूह था, जो कुल प्रवासियों में से चार में से एक से अधिक है.इस अतिरिक्त धनराशि के ज़रिए, UNHCR की योजना, अफ़ग़ानिस्तान में लौटने वालों को ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराने की है, जिसमें सेवाओं तक पहुँच, आजीविका के साधन, पुनर्वास सेवाएँ, यात्रा और आर्थिक सहायता शामिल हैं. इन प्रयासों का विशेष ध्यान महिलाओं और लड़कियों तक पहुँच बनाने पर भी होगा.एजेंसी की योजना है कि वह तात्कालिक सुरक्षा ज़रूरतों को सम्बोधित करे और शरण देने की क्षमता को भी बढ़ाए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement