उज्जैन सिंहस्थ में 97 हजार क्विंटल से अधिक गेंदा के फूल उपलब्ध होंगे
khaskhabar.com:
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई माह में होने वाले सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गेंदे का फूल उपलब्ध कराने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सिंहस्थ के दौरान यहां 97 हजार क्विंटल से ज्यादा गेंदा के फूल उपलब्ध होंगे। उद्यानिकी विभाग ने उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के लिए श्रद्घालुओं को उनकी मांग के मुताबिक फल, सब्जी, फूल की उपलब्धता कराने के लिए एक कार्य-योजना तैयार की है। उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान पांच करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा अब तक 1500 हेक्टेयर में सब्जी तथा मसाले की विभिन्न फसल के लिए बीज वितरण कराए गए हैं।