उज्जैन सिंहस्थ में 97 हजार क्विंटल से अधिक गेंदा के फूल उपलब्ध होंगे
khaskhabar.com:
उद्यानिकी विभाग ने बताया कि बीज वितरण एक माह पहले किसानों को किया जा
चुका है। किसानों को फूलों के पर्याप्त उत्पादन के लिए 556 हेक्टेयर
क्षेत्र में गेंदा बोने के लिए बीज वितरित कर दिए गए हैं। सब्जी के लिए
1300 हेक्टेयर और मिर्च के लिए 200 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को बीज
वितरित किए गए हैं। किसानों को गेंदा फूल की तीन किस्म के बीज वितरित किए
गए हैं। सिंहस्थ के दौरान 97 हजार क्विंटल गेंदा के फूल उपलब्ध रहेंगे।
बताया जा रहा है कि किसानों को 280 हेक्टेयर क्षेत्र में गिलकी (तुरई), 115
हेक्टेयर क्षेत्र में करेला, 185 हेक्टेयर क्षेत्र में लौकी, 55 हेक्टेयर
क्षेत्र में कद्दू, 415 हेक्टेयर क्षेत्र में भिंडी, 110 हेक्टेयर में
तरबूज, 140 हेक्टेयर में टमाटर की बुवाई के लिए बीज वितरण किया गया है।
(IANS)