Uddhav Thakare said Rajnath on phone talk, not against noteban but solve public grievances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोले उद्धव, कम करें लोगों की मुश्किलें

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 6:09 PM (IST)
बोले उद्धव, कम करें लोगों की मुश्किलें
मुंबई। नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच अपनी ही सहयोगी शिवसेना के विपक्ष के साथ सुर में सुर मिलाने के बाद भाजपा सहयोगियों को एकजुट करने की कोशिश में लग गई है। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फोन कर नोटबंदी के फैसले को लेकर बात की। राजनाथ सिंह से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि शिवसेना नोटबंदी के फैसले के खिलाफ नहीं है लेकिन लोगों को इस फैसले के बाद बहुत मुश्किलें आ रही हैं। सरकार को लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए। बता दें कि शिवसेना नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष के साथ खड़ी नजर आ रही थी। बुधवार को टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्च में भी शिवसेना के नेता शामिल थे। राजनाथ सिंह ने सरकार में अपने सहयोगियों को मनाने की कोशिश के तहत उद्धव ठाकरे को फोन किया और नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए हो रही कोशिशों की जानकारी दी। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement