हर 2 घंटे में जायजा ले रहा है गृह मंत्रालय
इस
बीच, देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले से पैदा
हुए कैश के संकट के मद्देनजर गृह मंत्रालय हर दो घंटे में देशभर के हालात
की समीक्षा कर रहा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सावधानियां बरतने की
सलाह दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम सभी
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नियंत्रण कक्षों के साथ संपर्क में
है और हर दो घंटे में मौजूदा हालात पर जानकारी ले रहा है।
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत