Advertisement
उदयपुर की झरना ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

पहली भारतीय महिला झरना कहती है कि वह पहली भारतीय महिला है जो यूके में होने वाली रेस केटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, लेकिन वो चाहती है कि यूके में रह रही अन्य भारतीय महिलाएं भी जागरूक हो और ओपन वाटर स्विम के जोश और आनंद को जीए। इस अचीवमेंट के लिए वह पिछले 3 साल से वो ओपन वाटर स्विमिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। पूरे साल समुद्र, नदी या झीलों में स्विम करती रही। सर्दियों में भी उनके स्विमिंग बरकरार रखा।
ग्लूकोस मोनिटरिंग डिवाइस लगाकर तय की दूरी
झरना बताती है कि वह टाइप 1 डायबिटिक पेशेंट है और इंसुलिन पर भी निर्भर रहती है। वह ग्लूकोस मोनिटरिंग डिवाइस लगाकर ही तैराकी करती है। यहां भी ग्लूकोस मोनिटरिंग डिवाइस लगाकर उसने तैराकी की।
झरना के नाम अन्य रिकार्ड भी
उदयपुर की स्विमर झरना के नाम अन्य भी रिकार्ड हैं। इससे पहले उसने 2022 में अपने 5 सदस्यों के साथ इंग्लैंड के डोवर बीच से फ्रांस तक 33 किलोमीटर का समुद्री रास्ता अपनी रिले टीम के साथ 14 घंटे 40 मिनट में तय कर उदयपुर का नाम रोशन किया था।
इंग्लेंड में कॉन्ट्रेक्ट मैनेजर है झरना
झरना इंग्लैंड में नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए कॉन्ट्रेक्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर रही है। भारतीय मूल की 39 वर्षीय झरना कुमावत पिछले 13 सालों से वहां रह रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


