Advertisement
उदयपुर : अवैध निर्माणों पर यूडीए की बड़ी कार्रवाई, दो इमारतें सील

मनवाखेड़ा में भी नियमों का उल्लंघन
इसी प्रकार, राजस्व ग्राम मनवाखेड़ा के आराजी संख्या 1307 से 1317 और 1329 से 1331 पर, जो प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित प्लान के भूखंड संख्या 150 पर स्थित है, वहां भी बिना सेट बैक छोड़े अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण के खिलाफ भी उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत आदेश पारित किया गया था। आदेश के बावजूद मौके पर अवैध निर्माण जारी रहा, जिसके बाद उपायुक्त महोदय, प्राधिकरण के आदेशानुसार इस निर्माण को भी सील कर दिया गया।
कार्रवाई में शामिल टीम
यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस टीम में श्री भरत हथाया, श्री अभिमन्यु सिंह राणावत, श्री अभय सिंह, श्री विजय नायक, श्री राजेश मेहता, श्री प्रतापसिंह राणावत, श्री बाबूलाल तावड़, श्री दूलीचंद शर्मा (भू-अभिलेख निरीक्षक प्राधिकरण) और श्री हितेंद्र सिंह तंवर (पटवारी प्राधिकरण) सहित होमगार्ड जाब्ता शामिल था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


