UAE issues resolution on combating terrorism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएई ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्रस्ताव जारी किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 3:33 PM (IST)
यूएई ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए प्रस्ताव जारी किया
अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आतंकवादी अपराधों से लडऩे के लिए एक प्रस्ताव जारी किया है। प्रस्ताव बुधवार को मंत्रिमंडल द्वारा जारी किया गया जिसमें आतंकवाद का समर्थन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की प्रतिबंधित सूची में 10 व्यक्तियों और एक इकाई को जोड़ा गया। मंत्रिमंडल के इस प्रस्ताव में नामित व्यक्तियों और संस्थानों के खातों के प्रति जरूरी कार्रवाई के लिए यूएई सेंट्रल बैंक को सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यह सामूहिक कार्रवाई हाल ही में स्थापित आतंकवादी वित्तपोषण लक्ष्यीकरण केंद्र (टीएफटीसी) द्वारा की गई जिसे अमेरिका और सऊदी अरब की सह-अध्यक्षता में गठित किया गया है। टीएफटीसी में खाड़ी सहयोग परिषद के सभी देश और अमेरिका शामिल हैं। टीएफटीसी कार्रवाई नेताओं, फाइनेंसर और आतंकवादी संगठनों की सहायता करने वालों को लक्षित करती है। संयुक्त अरब अमीरात ने टीएफटीसी द्वारा जारी सूची का समर्थन किया है और कहा है कि यह कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है और यह विभिन्न देशों और व्यक्तियों द्वारा उनको मुहैया कराए जा रही वित्तीय सहायता पर लगाम लगाएगी। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement