बिलासपुर । चंडीगढ-मनाली नैशनल हाईवे पर स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर कैंचीमोड़ के निकट एक ऑल्टो कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। कार पलटने से उसमें स्वार दो लोगों को चोटें आई हैं।
लोगों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कुछ समय के लिए रोड जाम हो भी हो गया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों व दूसरे वाहनों के यात्रियों ने कार को सड़क किनारे किया तब जाकर कहीं मार्ग बहाल हो पाया। दोनों घायलों को निकटवर्ती स्वास्थय केन्द्र भेजा गया है।