u can surprize to know fraud wierd thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठगी का अजीबो-गरीब मामला, चौंक जाएंगे आप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 3:46 PM (IST)
ठगी का अजीबो-गरीब मामला, चौंक जाएंगे आप
कपूरथला। बेगोवाल के वार्ड नंबर सात निवासी महिला ने एक ट्रैवल एजेंट के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता जतिन्द्र कौर के अनुसार ट्रैवल एजेंट निर्मल सिंह ने उसके साथ 13 लाख रुपए की ठगी की है। उसने बताया कि जनवरी में ट्रैवल एजेंट को 13 लाख रुपए दिए थे जिसमें एजेंट को उसके बेटे को इंग्लैंड भेजना था। अप्रेल में उसका बेटा इंग्लैड जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुआ। लेकिन वह फ्लाइट श्रीलंका की थी। जिसकी जानकारी उसके बेटे को श्रीलंका पहुुंंचने पर हुई। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने खर्चे पर बेटे को वापस इंडिया बुला लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट के विरुद्ध ठगी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी ट्रैवल एजेंट को पकडऩे के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच यह भी पढ़े :देश के टॉप-10 में शामिल तीन बुकी गिरफ्त में, दाऊद से था सम्बंध

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement