तरनतारन। देश में अभी लोगों के पास पूरी तरह दो हजार का नोट आया भी नहीं की नकली नोट चलाने वाले सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने दो हजार रुपए का नकली नोट चलाने की कोशिश की और पकड़े गए।
नकली नोट बनाने वाले अपने घर से स्कैनर और कंप्यूटर की मदद से नकली
नोट बना कर आम लोगो के बिच में चला रहे है तरनतारन की भिखीविंड पुलिस ने
ऐसे ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो घर के कंप्यूटर से स्कैनर की मदद
से नकली नोट बना कर लोगो में पहुंचा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से
2000 के तीन नकली नोट भी बरामद किये है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस बात का
फायदा उठा रहे थे की इस समय आधे से ज्यादा दुनिया ने 2000 का नोट नहीं देखा
था। वह इनका नोट ले रहे थे गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों
से स्कैनर और कंप्यूटर भी बरामद किया है। आरोपियों का एक साथी फरार है।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS