two terrorist arrested in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएस ने कानपुर से पकड़े आतंकी फैजल व इमरान, पूछताछ जारी

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 10:35 AM (IST)
एटीएस ने कानपुर से पकड़े आतंकी फैजल व इमरान, पूछताछ जारी
कानपुर। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एटीएस व संदिग्ध आतंकी से मुठभेढ़ अभी चल ही रही थी कि कानपुर में भी दो आतंकी को एटीएस ने धर दबोचा। पकड़े गए आंतकियों से कैंट थाने में डीआईजी रेंज के साथ एटीएस के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। सिमी का गढ़ रहा कानपुर को एक बार फिर आतंकी अपने को यहां पर महफूज मान रहें है। सूत्रों की माने तो कानपुर देहात के पुखरायां व रूरा रेल हादसे के दौरान यहीं रूककर आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में बम ब्लास्ट मामले में कानपुर कनेक्शन सामने आया। जिसके बाद हरकत में आई एटीएस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के जे.के. कॉलोनी ताड़बगिया में एक मकान में घेराबंदी करते हुए छापा मारा। मौके से फैजल व इमरान नाम के संदिग्ध आतंकी को उस धर दबोचा। इस बीच लखनऊ में एटीएस एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ने के लिए मकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रही थी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि एटीएस ने संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। जो अब तक जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार फैजल विगत पांच साल से यहां पर रह रहा था। वह किस मकसद से रह रहा था और कहां का है। जांच की जा रही है और आस-पास के लोगों व कुछ अन्य संदिग्धों पर भी नजर गड़ा दी गई है।

डीआईजी कर रहे इंट्रोगेशन

पकड़े गए दोनों संदिग्ध आंतकियों को कैंट थाने लाया गया और कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार कर डीआईजी रेंज राजेश डी मोदक ने दोनों से पूछतांछ शुरू की। उनके साथ एटीएस के अफसर भी पकड़े गए संदिग्धों से अलग-अलग पूछतांछ कर रहे है। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई भी आलाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। उनके मुताबिक इंट्रोगेशन के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें बताया जाएगा।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement