Two students drop on hightension wire 1 death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:05 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो छात्रों के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, 1 की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 4:26 PM (IST)
दो छात्रों के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, 1 की मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है , यहाँ बाईक सवार दो छात्रों के ऊपर हाईटेंशन बिजली की लाईन का तार टूटकर गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है, तो वहीं दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और झुलसे हुए दूसरे छात्र का निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रही है। जब इस बारे में इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की गयी तो डॉक्टर का कहना है हमारे मृतक अवस्था में आया तो और दूसरा गंभीर जिसका हम इलाज कर रहे हैं। आपको बता दें की दोनों छात्र शानू (21) BCA और अंकित (20) थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव भैना के रहने थे और दोनों किसी काम से बाइक पर बाजार आए हुए थे और जब ये काम पूरा करके अपने घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक इन दोनों के ऊपर हाईटेंशन बिजली की लाईन का तार टूटकर गिर जाता है जिसमें शानू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है और अंकित पूरी तरह से झुलस जाता है। अंकित को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जिसकी हालत नाजुक बनी रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement