two robbers arrested in pilkhua hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, दो फरार

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 3:55 PM (IST)
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, दो फरार
हापुड़। पिलखुआ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर मास्टरमाइंड लुटेरों को एक देशी पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और 25 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों शातिर लुटेरे दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और अब भी ये एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पकड़े गए लुटेरो के दो साथी अभी भी फरार चल रहे है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हापुड़ की थाना पिलखुआ कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने दे रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्षेत्र और हाइवे पर नाकाबंदी कर दी और चैकिंग करने लगी। जैसे ही पुलिस को इन दोनों पर शक हुआ तो पुलिस ने इनको रोकने की कोशिश की लेकिन ये दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने इनको भागता देख इनका पीछा करना शुरू कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement