Advertisement
मेरठ से चोरी दो महीने का बच्चा मुजफ्फरनगर से बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
एसएचओ ने कहा कि, मामले में गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सहारनपुर के गांव राजूपुर निवासी मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप और मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी निवासी अनीता पत्नी प्रदीप रूप में हुई है।
एसएचओ ने कहा कि पुलिस की पूछ्ताछ में मीनू ने बताया कि वे दोनों बहने हैं। उनकी बच्चे की मां अंकिता से लगभग पांच साल पहले जान-पहचान हुई थी। अंकिता अपनी मां के घर रजबल सदर बाजार, मेरठ आयी हुई थी। इसी दौरान उसने अंकिता से संपर्क किया तथा उसके घर चली गयी। शुक्रवार को बच्चे को कपडे़ दिलाने के बहाने वह अंकिता व उसके बच्चे के साथ लाल कुर्ती पैंठ बाजार गयी थी। अंकिता को बातों में फंसाकर उसका बच्चा अपनी गोद में लिया और वहां से भाग कर मुजफ्फरनगर अपनी बहन के घर आ गयी।
मीनू ने बताया कि मेरी बहन पूरी साजिश में शामिल थी। हम दोनों ने मिलकर यह बच्चा दिल्ली निवासी निसंतान दंपति को दो लाख रुपये में बेचने के लिए चोरी किया था।
एसएचओ ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
---आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


