Two miscreants snatched Rs five lakh from businessman on dhanteras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धनतेरस पर दो बदमाश व्यापारी से छीन ले गए पांच लाख रुपए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 1:26 PM (IST)
धनतेरस पर दो बदमाश व्यापारी से छीन ले गए पांच लाख रुपए
अमृतसर। बटाला रोड पर एक कपड़े के व्यापारी से शुक्रवार को बाइक सवार दो युवक पांच लाख रुपए से भरा बैग छीन ले गए। व्यापारी रुपए जमा कराने बैंक जा रहा था। जानकारी के अनुसार बटाला रोड पर रहने वाला व्यापारी रमेश कुमार रोजाना की तरह शुक्रवार को बैंक में पांच लाख रुपए कराने के लिए घर से निकले थे। कुछ ही दूर जाने पर सामने से बाइक पर आए दो युवक उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रमेश कुमार का कपड़े का होल सेल का काम है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement