Two members of Babbar Khalsa International supported terrorist module arrested in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्य पंजाब में गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2024 11:12 AM (IST)
बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्य पंजाब में गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि एक खुफिया ऑपरेशन में उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों की गिरफ्तार किया है। मॉड्यूल का संचालन अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन द्वारा किया जाता था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है। उसका सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरा है, जो वर्तमान में आर्मेनिया में रहता है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हैप्पी पासियन रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर युवाओं को राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहा था।
पुलिस ने दो पिस्तौल समेत चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किये।
अमृतसर में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement