Two lakh children will get the dose of polio-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पौने दो लाख बच्चे गटकेंगे पोलियो की खुराक

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 11:25 PM (IST)
पौने दो लाख बच्चे गटकेंगे पोलियो की खुराक
श्रीगंगानगर। पोलियो जैसा अभिशाप फिर से देश में न फैले इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रविवार से तीन दिन तक नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाएगा। रविवार को बूथ स्तर पर और सोमवार व मंगलवार को टीमें घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाएंगी। अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर ज्ञानाराम, सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल व आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा करेंगे। राष्ट्रीय अभियान के तहत इस दिन जिले में 1200 बूथ स्थापित होंगे और वहां आने वाले हर पांच वर्ष तक के बच्चे को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगी। अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभाग ने रैली निकाल पोलियो अभियान का संदेश दिया। रैली को सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल व शहरी प्रभारी डॉ. संजय राठी ने हरी झंडी दिखाई। सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों की संख्या दो लाख 89 हजार आठ सौ 23 हैं, जिन्हें शतप्रतिशत दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. संजय राठी के निर्देशन में 35 हजार बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिन स्कूलों में बूथ स्थापित किए गए हैं, वहां के प्रबंधकों को जिला कलेक्टर ज्ञानाराम की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर स्कूल खोलें और बूथ पर आवश्यक व्यवस्था करें। स्कूल प्रबंधकों को सुबह सात बजे स्कूल खोलने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि बूथ स्थापित कर हर हाल में नौ बजे बच्चों को दवा दी जानी शुरू की जा सके। विभागीय टीमें भी नौ से पूर्व पहुंचेंगी एवं नौ बजे दवा पिलाई जानी प्रारंभ करेंगी। दवा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पिलाई जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement