चंडीगढ़। आज यहां पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जस्टिस जय श्री ठाकुर व जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल ने शपथ ली। ठाकुर हॉल ही राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आई है।
इस संबंधी पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों जजों को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 46 हो गई है। इस विशेष समागम में हाई कोर्ट के समूह जज, पंजाब और हरियाणा केे एडवोकेट जनरल, बार कौंसिल के प्रधान और सीनियर वकील उपस्थित थे।