Two girls injured by car collision in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार की टक्कर से 2 बेटियां घायल, पुलिस ने बालिका के परिजनों को ही लिया हिरासत में

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 12:55 PM (IST)
कार की टक्कर से 2 बेटियां घायल, पुलिस ने बालिका के परिजनों को ही लिया हिरासत में
भरतपुर। कामां थाना इलाके में पहाड़ी रोड स्थित नन्द पैट्रोल पम्प के समीप शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने दो बलिकाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चियां जख्मी हो गईं। एक बालिका गंभीर घायल हो गई, जबकि आंशिक घायल हुई है। गंभीर घायल 10 वर्षीय काजल भरतपुर के विजय हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इधर परिवारजनों का घटना का विरोध करना पुलिस को नागवार गुजरा। और थानेदार ने परिवारजनों को ही हिरासत में ले लिया। कस्बे में थानाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैँ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, तब बच्चियां बारात देख रही थीं। बच्चियों को कार सवार शराबियों ने टक्कर मार दी और फरार हो गए। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं एक आंशिक घायल हुई है। गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय काजल को देर रात कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भरतपुर रैफर किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को घायल बालिका के परिजनों की नाराजगी का करना पड़ा सामना। परिजनों द्वारा की गई नाराजगी थानाधिकारी कथित सिंघम को नागवार गुजरी और थानाधिकारी ने दबंगई दिखाते हुए शराबियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय गम्भीर रूप से घायल बालिका के परिजनों को ही हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कामां थाना पुलिस ने शराबियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घायल बालिका भरतपुर के विजय हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस वारदात के बाद से थानाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि स्थानीय विधायक द्वारा भी थानाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये जा चुके हैं, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक कथित सिंघम को लाइन हाजिर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement