Two employees accused of absconding with old notes from ATM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो कर्मचारियों पर एटीएम से पुराने नोट लेकर फरार होने का आरोप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
दो कर्मचारियों पर एटीएम से पुराने नोट लेकर फरार होने का आरोप
झुंझुनूं। 500 और हजार के पुराने नोटों में शायद ही इन दिनों किसी की दिलचस्पी हो। लेकिन इसके बावजूद एटीएम में पैसे डालने वाले जिम्मेदारों पर ही पुराने नोट लेकर चंपत हो जाने का शक किया गया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पैसे उन्होंने उड़ाए भी है या नहीं। सूत्रों की मानें तो पांच एटीएम में से अभी तक एक एटीएम खोला गया है। उसमें करीब 26 लाख रुपए गायब होने की जानकारी मिली हैं। ऐसे में शेष चार एटीएम से कितना पैसा गायब है। ये जांच का विषय है। कोतवाली थाने में एटीएम मशीन में पैसे डालने वाली ठेका कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड मुंबई के सहायक प्रबंधक सुनील कुमार ने अपने ही दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीकर के लक्ष्मणगढ़ की पूनियां की ढाणी निवासी ओमप्रकाश और विजयपाल पूनियां के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कंपनी की ओर से दोनों युवकों को करीब 25 एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके चलते उनके पास इन एटीएम के पासवर्ड भी थे। जब से 500 और हजार रुपए के नोट बंद हुए थे। उसके बाद उनके पास इन एटीएम से 500 और हजार के नोट निकालने का काम भी दिया गया था। इनमें से करीब 20 एटीएम से नोट निकालकर उन्होंने नियमानुसार जमा भी करवाया। लेकिन अंत में इन पांच एटीएम का कैश इन्होंने ना तो जमा कराया। ना ही कोई हिसाब किताब दिया। बल्कि अब दोनों युवक कंपनी की गाड़ी लेकर पिछले चार दिनों से फरार है। फिलहाल पुलिस और कंपनी की ओर से गायब रकम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि एक एटीएम से ही 26 लाख रुपए गायब हो गए हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement