Two die due to falling into a car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार के खाई में गिरने से दो की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 12:47 PM (IST)
कार के खाई में गिरने से दो की मौत
शिमला। निहरी पुलिस चौकी चरखड़ी गांव के पास एक कार 400 फिट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे एक कार (HP31B-4384) करीब चार सौ फुट नीचे ढांक में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार दौलत राम (43) पुत्र गोवर्धन राम निवासी बाढू और नेत्र चंद (46) पुत्र ओम प्रकाश निवासी चरखड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वन विभाग में कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही बाढू रोहांडा पंचायत के उप प्रधान हरी सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने दोनों को ढांक से निकाल कर उपचार के लिए पांगणा अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का निहरी सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जस्वाल ने हादसे पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। तहसीलदार निहरी जगदीश चंद शर्मा ने बताया प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement