Advertisement
दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में आगाज़

कॉलेज की प्रिंसिपल बरिंदर कौर ने कहा कि उनके नेतृत्व में कॉलेज ने स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया जैसी विभिन्न योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की। इस मौके पर डॉ. रूपिंदरपाल कौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मनरीत सिद्धू ने जल संरक्षण, प्रोफेसर हरजीत सिंह ने स्वच्छ भारत, अमनदीप कौर ने फिट इंडिया के विषय पर अपने विचार रखे, जबकि मंच का संचालन डॉ. बलम ने किया।
इस बीच विद्यार्थियों की पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में सिमरजीत कौर ने पहला, सीमा कौर ने दूसरा और निताशा ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रेनू बाला ने पहला, खुशप्रीत कौर ने दूसरा और अर्शदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फोटो प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल इस प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटक समेत छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंसा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


