Two buses collision in mandi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो बसों की टक्कर से लगा जाम

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 7:30 PM (IST)
दो बसों की टक्कर से लगा जाम
पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर मैगल कस्बे के समीप निजी प्रेम बस और एचआरटीसी की बस की आपस में भिड़ंत हो गई। यह हादसा मार्ग पर तंग जगह पर हुई। जानकारी के अनुसार मनाली जा रही निजी प्रेम बस तंग स्थान पर ब्रेक न लगने से निगम की बस बॉडी को चीरती हई आगे चली गई। इस दौरान दोनों बसों के चालकों के बीच हादसे को लेकर बहस हो गई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। लगभग डेढ़ घण्टा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में पधर पुलिस के हस्तक्षेप से हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। हादसे में दोनों बसों में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी है। थाना प्रभारी पधर प्रीतम सिंह जरियाल ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करने से पहले दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया था। हाईवे को तुरंत बहाल कर दिया गया। बता दें कि बसों की टक्कर के बाद हाईवे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए काफी देर बन्द रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement