राजसमन्द। कुंवारिया थाने के नए थाना अधिकारी ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दो मुल्जिमों को गाजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मुल्जिमो से कर 6 किलो गांजा बरामद किया है दोनों आरोपियों को पुलिस ने घेरा बंदी कर हनुमान मंदिर के पास 200 मीटर की दूरी पर भागते हुए गिरफ्तार किया है कुंवारिया थाना अधिकारी महेश जोशी ने बताया कि गांजा की तस्करी करने में मदन लाल पिता बिहारी लाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी सोनियाणा थाना काकरोली वह 2 किलो 200 ग्राम गांजा लेकर घाटी से कुंवारिया की तरफ आ रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर धर दबोचा इसी तरह दूसरा आरोपी का खखलिया का खेड़ा निवासी सरदार साह पिता कमरुद्दीन शाह मुसलमान उम्र 52 वर्ष वह खाखरा खेड़ा से कुंवारिया की तरफ से था जिसे पुलिस ने पकड़ा है उनके कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया दोनों आरोपी मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए पकडऩे में कुंवारिया थाने के थाना अधिकारी महेश जोशी, हेड कांस्टेबल इंदर सिंह, रोशनलाल आचार्य ,कमलेश शर्मा, रामेश्वरलाल जाट, लक्ष्मी लाल आदि ने सहयोग किया दोनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...