khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 5:14 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा। अवैध
शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 30
पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र
हरपाल सिंह व महिपाल पुत्र हरीचंद को पुलिस ने हरियाणा मार्का की शराब के साथ
गिरफ्तार किया है।
साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी
पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शराब को तस्करी के लिए
लखनऊ ले जाना कबूल किया है।