Two arrested with drugs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीले पदार्थ के साथ दो धरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 11:20 AM (IST)
नशीले पदार्थ के साथ दो धरे
शिमला। जिले में दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में थाना पूर्व पुलिस ने आज तड़के नबबहार चैक के पास से एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी में युवक के पास से 67 ग्राम चरस मिली। आरोपी की पहचान सोम किशन (22) निवासी पंथाघाटी के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में पूर्व थाना पुलिस ने मंडी के करसोग निवासी रणजीत सिंह (24) को 53 ग्राम चरस के साथ काबू किया है। आरोपी वर्तमान में पंथाघाटी में किराए पर रह रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement