Two arrested in pipe steal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी पाईप चोरी में दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 9:31 PM (IST)
सरकारी पाईप चोरी में दो गिरफ्तार
जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सरकारी पाईप के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पाईप पंजाब से बरामद करने के साथ ट्रक जब्त किया है। डीसीपी (ईस्ट) राहुल जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनिल कुमार उर्फ सोनू (33) निवासी पटौदी गुडगांव हरियाणा हाल अशोक मोहल्ला नागलाई दिल्ली और अंशुल यादव (19) निवासी ऐंटा उत्तरप्रदेश हाल ट्रक चालक है। पच्चीस फरवरी को 12 लाख रुपए के सरकारी पाईप चोरी के मामले में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल जालंधर पंजाब से बरामद किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement