Two arrested for snatching mobile phones from women walking on the road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राह चलती महिलाओ से मोबाइल छीनने के आरोप मे दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 19 नवम्बर 2025 7:15 PM (IST)
राह चलती महिलाओ से मोबाइल छीनने के आरोप मे दो गिरफ्तार
भीलवाड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओ से मोबाइल छीनकर भागने के आरोप मे मोहम्मद सोहेल पुुत्र मोहम्मद ईशाक जाति मिरासी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गायत्रीनगर नाले के पास, चपरासी कोलोनी थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा, मोहम्मद सोहिल पुत्र जाकिर मंसूरी जाति मंसूरी मुसलमान उम्र 33 साल निवासी गायत्रीनगर नाले के पास, चपरासी कोलोनी थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 17.11.2025 को पुलिस थाना कोतवाली मेंएक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15.11.2025 को सुबह करीब 10.15 एएम पर मैं इन्द्रा मार्केट बैंक के पास पहुंची। मैं मोबाईल पर बात कर रही थी, तभी एक मोटरसाईकिल पर दो लडके आये तथा मेरा मोबाईल छीनकर भाग गये, पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही मे सुनील कुमार पु.नि.थानाधिकारी थाना कोतवाली जिला भीलवाडा,गोविन्द सिंह हैड कानि. 285 थाना कोतवाली जिला भीलवाड़ा,मुकेश कुमार हैड कानि. 645 थाना कोतवाली जिला भीलवाड़ा,प्रहलाद कुमार कानि. 1215 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा,समय सिंह कानि. 1970 थाना कोतवाली जिला भीलवाडा,ओम सिंह कानि. 2031 डीएसटी जिला भीलवाड़ा का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement