टोंक। मेहन्दवास थाना पुलिस ने जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 12 स्थित उस्मानपुरा टोल नाका पर नाकाबन्दी के दौरान अवैध तरीके से अफीम ले जाते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक किलो 930 ग्राम अफीम पकड़ी हैं। पुलिस ने मौके से धुंवाकला निवासी उनतीस वर्षीय सौभाग पुत्र गोपी कीर और पचास वर्षीय जहुर मोहम्मद पुत्र छोटू खां देशवाली को गिरफ्तार कर लिया।