Two arrested, 10 lakh rupees confiscated of Smack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक जब्त

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 7:17 PM (IST)
नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक जब्त
अजमेर। पुष्कर मेला नजदीक आते ही नशे के कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं। आईपीए मोनिका सेन और स्पेशल टीम ने बुधवार को 10 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। ब्रह्मा की नगरी से विश्व में प्रसिद्ध पुष्कर अब नशे के लिए भी जाना जाने लगा है। पुष्कर में अब विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय पर्यटक भी भारी मात्रा में नशे का सेवन करते हैं। यही वजह है कि देश के विभिन्न हिस्सों से नशे की खेप पुष्कर पहुंचती है और अगले महीने मेला होने की वजह से नशे के कारोबारी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इसी के मद्देनजर पुष्कर में आईपीएस मोनिका सेन, स्पेशल टीम और पुष्कर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे स्टेशन के पास पूरन मल उपाध्याय और बिरदी चंद से 92 ग्राम (10 लाख कीमत) स्मैक बरामद की है। ये दोनों यह स्मैक ग्राहक को बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में पता चला कि प्रताप नगर नुवासी जावेद स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement