Two Accused Arrested for Selling Elderly Man Land Using a Fake Power of Attorney-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी आम मुख्तयारनामा बनाकर वृद्ध की जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जनवरी 2026 1:16 PM (IST)
फर्जी आम मुख्तयारनामा बनाकर वृद्ध की जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। जोधपुर शहर के पुलिस थाना उदयमंदिर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 वर्षीय वृद्ध की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी पुकाराम भाट की निम्बला, लूणी स्थित करीब 6 बीघा जमीन को हड़पने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परिवादी के पड़ोसी पीराराम भाट और रोहिट निवासी फौजु खान ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार किया और जमीन का बेचान कर दिया। आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े के जरिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि हड़प ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement