Advertisement
मुजफ्फरनगर में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्राओं से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

आला-अधिकारियों की तत्परता से दो आरोपी उज्ज्वल और शोभित को गिरफ्तार किया गया। दोनों सिटी मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य फरार दो अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, "थाना नई मंडी के आसपास तीन अज्ञात अभियुक्तों के बच्चियों के साथ छेड़खानी और उनको जान से मारने की धमकी की एक घटना सामने आयी। इसके संबंध में थाना नई मंडी में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।"
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा मुजफ्फरनगर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जो कोई उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


