twenty twenty tournament over the meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बैठक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 10:12 PM (IST)
टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बैठक
भिवानी। फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थानीय केसीएम आर्मी स्कूल के सभागार में शुक्रवार को अहम बैठक हुई। जिसमें 15 से 18 दिसंबर तक कोलकाता में होने वाले भारत और बांग्लादेश के साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की अशक्त टीम के मुकाबले को लेकर चर्चा की गई। ये टी-20 टूर्नामेंट पीसीसीएआई के प्रोजेक्ट चेयरमैन रहे स्व. जेपी मलिक ट्रॉफी के नाम से समर्पित रहेंगे। भारत और बांग्लादेश का मैच 15 से 18 दिसंबर तक कोलकाता स्टेडियम में होंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं भिवानी के भीम स्टेडियम में शनिवार 3 दिसंबर को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच खेला जाएगा। जिसका उद्घाटन सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे और समापन पूर्वमंत्री घनश्याम सर्राफ करेंगे। बैठक में पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, महासचिव रवि चैहान, पीसीसीएआई के नव नियुक्त प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर दा डिसएबल्ड संस्था के प्रधान गोवर्धन आचार्य, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रवक्ता अशोक भारद्वाज, राजकुमार सुनसुना, उपप्रधान कपिल कुमार, टीम मैनेजर लक्ष्मण गौड़, अनिरुद्ध कुमार, रणधीर प्रधान, संदीप सिंह, रमेश सैनी, नीरज कुमार, सोनू, योगेंद्र, पंकज गोयल, दीपक, हरीश कोच, दीपिका, सुनीता, पूजा और अंजू सहित कई खेलप्रेमी भी मौजूद थे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement