मोहाली। सरकारी माडल सीनियर सेकैंडरी स्कूल में पंजाब राज्य 62वें
स्कूल खो खो अंडर 17 साल वर्ग (लड़कियों) का टूर्नामैंट शुरू हुआ, जिसका
उद्घाटन जिला शिक्षा अफ़सर सेकैंडरी सुरिन्दर सिंह सिद्धू ने आसमान में
गुब्बारे छोड़ कर किया।
इस मौके मुख्य मेहमान ने खिलाडिय़ों की मार्च के
पास्ट से सलामी ली और खिलाडिय़ों ने खेल दौरान प्यार भावना के साथ खेलने की
शपथ उठाई। इस मौके फेस-3बी1 स्कूल मैनेजमैंट समिति के चेयरमैन और यूथ अकाली
नेता हरमनप्रीत सिंह प्रिंस प्रिं. अमरजीत कौर, प्रिं. राजेश भरद्वाज,
प्रिं. गुरजीत झलर रंधावा, प्रिं कंवलजीत कौर, प्रिं.बलजीत सिंह, मुख्य
अध्यापक मनप्रीत कौर मांगट उपस्थित हुए। एईओ परमवीर कौर ने बताया कि
टूर्नामैंट के आज पहले दिन अलग अलग जिलों की टीमों के लीग मुकाबले हुए जिस
में संगरूर ने बठिंडा को, फिरोजपुर ने जालंधर को, संगरूर ने मोगा को,
फरीदकोट ने मानसा को, लुधियाना ने रोपड़ को, संगरूर ने मोगा को, पटियाला ने
फिरोजपुर को, जालंधर ने नया शहर को और अमृतसर ने पठानकोट को हराया। पंजाब
सरकार के निर्देशों अनुसार खिलाडिय़ों के खाने के लिए भूपिन्दर ग्रेवाल,
सन्दीप सिंह, बलबीर सिंह और गुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सांझी मैस का
प्रबंध किया गया है। आज लड़कियों और लड़कों के लॉन टेनिस मुकाबले भी हुए।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर