Trump names Kenneth Weinstein as ambassador to Japan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने केनेथ वाइंस्टाइन को जापान के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया

khaskhabar.com: शनिवार, 14 मार्च 2020 11:33 AM (IST)
ट्रंप ने केनेथ वाइंस्टाइन को जापान के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में कंजर्वेटिव थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और सीईओ केनेथ वाइंस्टाइन को नामित किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, धाराप्रवाह फ्रेंच और जर्मन भाषा बोल लेने वाले केनेथ व्यापार नीति और वार्ता को लेकर सलाहकार समिति पर भी कार्य करते हैं, जो अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को सलाह देता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केनेथ के नामांकन के लिए अभी भी सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता है। जापान में अमेरिकी राजदूत का पद जुलाई से खाली पड़ा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement