Advertisement
एनसीएमसी यूजर्स के लिए शुरू हुआ ‘ट्रिप पास’, नियमित नमो भारत यात्रियों का बचेगा समय

उदाहरण के तौर पर यदि किसी यात्री के पास सराय काले खां से बेगमपुल तक का ट्रिप पास है और वह शताब्दी नगर या उससे पहले के किसी स्टेशन तक ही यात्रा करता है तो इस यात्रा का किराया ग्लोबल वॉलेट से लिया जाएगा। इसी तरह बेगमपुल से आगे यात्रा करने पर अतिरिक्त किराया वॉलेट से काटा जाएगा। यदि वॉलेट में पर्याप्त राशि नहीं है तो स्टेशन से बाहर निकलने से पहले यात्री को कार्ड रिचार्ज करना होगा। एनसीआरटीसी ने यात्रियों की यात्रा आवृत्ति को देखते हुए अलग-अलग ट्रिप पास विकल्प उपलब्ध कराए हैं। स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों श्रेणी के कोच के लिए एक से 40 ट्रिप तक के पास खरीदे जा सकते हैं।
एक ट्रिप का पास 15 दिन, दो ट्रिप का 30 दिन, पांच और 10 ट्रिप का पास 30 दिन, जबकि 15 और 20 ट्रिप वाले पास की वैधता 60 दिन है। 40 ट्रिप वाले पास की वैधता 90 दिन रखी गई है। 15, 20 और 40 ट्रिप वाले पास को निर्धारित प्रशासनिक शुल्क की कटौती के बाद रिफंड किया जा सकता है, जबकि एक, दो, पांच और 10 ट्रिप वाले पास नॉन-रिफंडेबल हैं। नमो भारत के यात्री प्रत्येक यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।
इसके अलावा लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत एनसीएमसी कार्ड से नमो भारत में यात्रा करने पर खर्च किए गए प्रत्येक एक रुपये पर एक लॉयल्टी पॉइंट मिलता है। एक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 10 पैसे है। 300 लॉयल्टी पॉइंट जमा होने पर इन्हें एक मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किया जा सकता है। यात्री ट्रिप पास को ईएफओ या आमतौर पर एएफसी गेट के पास स्थित काउंटर से खरीद सकते हैं। आगे की यात्राओं के लिए पास का टॉप-अप ईएफओ के अलावा नमो भारत स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) के माध्यम से भी किया जा सकता है।
एनसीआरटीसी के मुताबिक, ट्रिप पास की सुविधा का उद्देश्य नियमित यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने और कार्ड रिचार्ज कराने की प्रक्रिया से राहत देना है। यह सुविधा स्कूल-कॉलेज के छात्रों, कामकाजी पेशेवरों, व्यापारियों और रोजाना निश्चित रूट पर यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। एनसीआरटीसी का कहना है कि नमो भारत में यात्रा के अनुभव को अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में ट्रिप पास एक और महत्वपूर्ण कदम है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


