Tri cycle and hear machine Presented to disabilitiesPersons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगों को भेंट की गईं ट्राईसाइकिलें

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 5:54 PM (IST)
दिव्यांगों को भेंट की गईं ट्राईसाइकिलें
गाजियाबाद। देश भर में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही माताश्री मंगलाजी एवं भोले महाराज ने गाजियाबाद के संजय नगर में पर्वतीय जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कई विकलांगों को ट्राईसाइकिल और बधिरों को सुनने की मशीन भेंट कीं। इस मौक़े पर हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के सचिव चंदन सिंह भंडारी और पर्वतीय जन कल्याण समिति के संरक्षक सच्चिदानंद शर्मा ने कहा कि हंस कल्चर सेंटर की प्रेरणास्त्रोत माताश्री मंगला एवं भोले महाराज की प्रेरणा से आज इन जरूरतमंद एवं ग़रीब लोगों को सहायता प्रदान की गई ताकि यह सभी लोग अपने जीवन में स्वाभलंबी बन सकें। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गाजियाबाद के महापौर आँशू वर्मा ने कहा कि हंस कल्चर सेंटर जिस तरह से देश भर में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहा हैं। यह हम सब के लिए सम्मान की बात हैं। जिसके लिए मैं गाजियाबाद की सम्मानित जनता की तरफ़ से माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज का अभिनंदन करता हूं।
इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत जी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की उत्तराखंड के विकास में सरकारें उतनी भूमिका नहीं निभा रही जितनी भूमिका माता मंगला जी एवं भोले महाराज निभा रहे हैं। यह हम सभी का सौभाग्य हैं कि हमारे उत्तराखंड में माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी जैसे संत मौजूद हैं जो उत्तराखंड सहित देश भर में ग़रीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं।इस अवसर पर हंस कल्चर सेंटर के कार्यकर्ता दिनेश कंडारी और उत्तराखंड समाज के हज़ारों लोग मौजूद थे। हंस कल्चर सेंटर की तरफ़ से समीर ,जाफर अली,पूजा शर्मा को ट्राई साइकिल और 17 लोगों को वृद्धा और विकलांग पेंशन प्रदान की गई साथ ही दस बधिरों का कान की मशीने प्रदान की गई।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement